24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: एस पी ए के भुगतान की मांग को लेकर भामस का थर्मल गेट पर प्रदर्शन

16 से अनिश्चित कालीन धरने की घोषणा।

2 min read
Google source verification
demonstration on thermal gate

demonstration on thermal gate

सूरतगढ़ थर्मल। सूरतगढ़ तापीय परियोजना कर्मचारियों को हर वर्ष मिलने वाली विशेष उत्पादकता पुरस्कार राशि के भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम कर्मचारी संघ भामस द्वारा के द्वारा सूरतगढ़ सुपर थर्मल मुख्य द्वार पर सुबह 8 बजे से साढ़े दस बजे तक करीब ढाई घण्टे प्रदर्शन किया गया। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम कर्मचारी संघ भामस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्पादन निगम प्रशासन हर वर्ष थर्मल कर्मचारियों के अधिकारों पर कुठारघात करता है। वर्ष 2014 -15 में भी SPA (विशेष उत्पादकता पुरस्कार राशि ) का 50% ही भुगतान किया था।

Video: रीट परीक्षा में भी बेरोजगारों को लगेगा फटका

एवम वर्ष 2015-16 में एस पी ए की राशि के साथ इंसेंटिव को मिलाकर भुगतान किया गया था। जिसके कारण कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने वर्ष 2014-15 के बकाया 50 प्रतिशत और वर्ष 2016-17 के पूरे एस पी ए का भुगतान दीपावली से पूर्व वर्ष 2016-17 के विशेष उत्पादकता पुरस्कार राशि के साथ किया जाये। सुखदेव राज ने कहा की उत्पादन निगम लगातार अपने घाटे को पूरा करते हुए वर्ष 2016-17 में लाभ अर्जित किया है।ऐसे में कर्मचारियों को अधिक मात्रा में एस पी ए की राशि का भुगतान होना चाहिए, लेकिन प्रशासन की हठधर्मिता के चलते हुए आज तक एस पी ए की घोषणा नहीं हो हुई है।

Video: बिजली के तारों से होकर गुजरती मौत

इकाई अध्यक्ष मलकियत सिंह ने कहा कि जहां उत्पादन निगम के सभी परियोजनये कोयले की कमी के कारण अपनी पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन नही कर पा रही है वहीं सूरतगढ़ तापीय परियोजना के कर्मचारी एवम अभियंता लगातार मेहनत कर उत्पादन कर रही इकाइयों से पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन ले रहे है। फिर भी निगम प्रशासन उनके अधिकारों का हनन कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि 15 अक्टूबर तक विशेष उत्पादकता पुरस्कार राशि का भुगतान नही किया गया तो संगठन 16 अक्टूबर से थर्मल मुख्य द्वार पर अनिश्चित कालीन धरना लगाएगा।

Video: थाने के आगे दिया धरना, एसडीएम कोर्ट में किया प्रदर्शन

प्रदर्शन में सुभाष वर्मा, देवीलाल बिश्नोई, देवेंद्र सहारण, राम सिंह बोहरा, महेन्द्र स्वामी, प्रदीप शर्मा, सुखदेव राज, श्री राम चक्रवर्ती, कृष्णा राम, रेशम लाल, मलकीत सिंह, देवेंद्र भुल्लर, विनोद गोयल, विजेंदर जांगिड़, विजय जांगिड़, सोम लाल, प्रेम छिंपा, रामेन्द्र शर्मा ने सम्बोधित किया।एवम मुख्य अभियंता को ज्ञापन दिया। फोटो-थर्मल गेट पर प्रदर्शन करते भामस कार्यकर्ता। 2- मुख्य अभियंता को ज्ञापन देता भामस प्रतिनिधि मण्डल।

Video: मिर्जेवाला जीएसएस का घेराव भारी भरकम बिल का किया विरोध

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग