29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश ने युवती से पर्स छीना

- बस से उतरकर कौशल केन्द्र जा रही थी युवती

2 min read
Google source verification
purse snatching in sriganganagar

purse snatching in sriganganagar

श्रीगंगानगर. शहर में शिव चौक के समीप शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बस से उतरकर कौशल केन्द्र की तरफ जा रही एक युवती से बाइक सवार बदमाश पर्स छीनकर ले गया। पर्स में तीन हजार रुपए की नकदी, दो एटीएम कार्ड व कागजात आदि थे। युवती के शोर करने के बाद लोगों को वारदात का पता चला और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने नाकेबंदी कराई लेकिन दोपहर तक बदमाश का सुराग नहीं लग पाया।

#Crime संगरिया में हो रहे अपराधों से हो वाकिफ बस एक क्लिक में

जानकारी के अनुसार ताखरांवाली निवासी मंजू पुत्री शिशपाल डेलू शुक्रवार सुबह अपने गांव से बस में प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र में आ रही थी। वह शिव चौक के समीप बस से उतरी और कौशल केन्द्र की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर आया एक युवक उसके हाथ से पर्स छीनकर ले गया। युवती ने शोर मचाया, जब तक बाइक सवार दूर जा चुका था। इस दौरान वहां आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस व पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

Video: श्रीगंगानगर के पास कब हुआ कौनसा हादसा जानने के लिए क्लिक करें

सूचना के बाद शहर में नाकेबंदी कराई गई लेकिन बदमाश का कहीं पता नहीं चल पाया। युवती के बैग में तीन हजार रुपए की नकदी, दो एटीएम कार्ड व कुछ कागजात थे। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवती से वारदात की जानकारी ली। युवती की ओर से पुलिस ने परिवाद ले लिया है। पुलिस बाइक सवार युवक की तलाश कर रही है।

Video: जब डीजल की जगह पंप ने दिया पानी, वायरल विडियो से वाहन चालकों में खलबली

युवती का रो-रोकर बुरा हाल
बैग छीने जाने के बाद युवती का रो -रोकर बुरा हाल हो गया। युवती अपने घर से चार हजार रुपए किसी को देने के लिए लाई थी। जो बैग में रखे हुए थे। वारदात के बाद वहां लोग जमा हो गए। बैग छीनने की घटना के बाद युवती बहुत ज्यादा सहम गई थी। इस दौरान शिव चौक स्थित ए-टू-जेड मार्ट मालिक ने युवती को सांत्वना दी और अंदर बैठाकर पानी पिलाया। जिससे युवती कुछ नार्मल हुई। युवती ने दुकानदार को इस वारदात के बारे में बताया और अपने परिजनों को भी फोन कर अवगत कराया।

Video: हमलावरों ने बैग छीना तो निहत्थे मुकाबला करने लगा पंकज, एेसे में तीन गोलियां दागी और कर दिया ढेर

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग