
raisingh nagar bus construction
रायसिंहनगर. रायसिंहनगर के लोगों को अब बस स्टेंड का नया रुप देखने को मिल सकेगा। इसके लिए गुरुवार से काम शुरु कर दिया गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद निहालचंद मेघवाल ने बस स्टेंड के सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। नगरपालिका के सौन्दर्यकरण पर करीब करोड़ रुपए खर्च किए जाएेंगे। बस स्टेंड के सौन्दर्यकरण के तहत पूर्वी व पश्चिमी दिशाओं में सीमेंट कंक्रीट रोड़ का निर्माण करवाया जाएगा। इस मौके पर सांसद ने कहा कि बस स्टेंड के सौन्दर्यकरण के लिए एक करोड़ २५ लाख रुपए की राशि व्यय की जाएगी जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।
सांसद ने कहा कि नई धानमंडी में सड़कों के निर्माण के लिए कचहरी रोड़ के शेष निर्माण के लिए दस लाख रुपए, कार्पेट रोड निर्माण के लिए दस लाख रुपए, गौरव पथ निर्माण के लिए २ करोड़ ५० लाख रुपए तथा सीसी सड़क निर्माण के लिए दस लाख रुपए का कार्य करवाया गया है। सांसद ने कहा कि भारत माला परियोजना पर केन्द्र सरकार एक हजार ७१ किलोमीटर लंबी रोड़ का निर्माण करवाया जाएगा जिसके लिए नौ सो करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा कस्बे में पेयजल व्यवस्था पर भी करीब पांच करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है।
ढाणियों तक बिजली पहुंचाने पर काम किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक लालचंद मेघवाल, पालिकाध्यक्ष बिमलादेवी, अधिशाषी अधिकारी पवन चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता वेदप्रकाश ठंडी, सुरेन्द्र बिश्नोई, पार्षद अनिला बिश्नोई, आेम सारस्वत, अशोक गेायल, ऋषि ओझा, अवतारसिंह संघा, राजाराम भादू, उपप्रधान भवानी धाबाई, चिमन मधु, विष्णु सोनी, कन्हैया झा सहित अन्य मौजूद थे।
Published on:
09 Nov 2017 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
