
sriganganagar godara hostel girl want healthy food
मुख्य गेट पर लगाया ताला
श्रीगंगानगर. चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय के छात्रावास में हर दिन सुबह आलू और शाम को बनने वाली दाल में पानी ही पानी दिया जा रहा है। इसको लेकर छात्राओं का सोमवार को गुस्सा फुट पड़ा। छात्रावास में रहने वाली 85 छात्राएं कॉलेज की छात्र संघ अध्यक्ष संतोष भाटी के नेतृत्व में कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और छात्राओं ने थाली बजाकर धरना-प्रदर्शन किया। कॉलेज के मुख्य गेट पद दो घंटे तक छात्राओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया।
गेट पर छात्राओं ने ताला लगा दिया। इस कारण ना किसी को अंदर आने दिया और ना किसी को बाहर जाने दिया। इसको लेकर कॉलेज में छात्राओं को जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। कॉलेज के प्रचार्य वीसी में गए हुए थे अन्य कॉलेज व्याख्याताओं की छात्राओं ने एक नहीं सुनी और जमकर आक्रोश व्यक्त किया। मौका पर कोतवाली की एसआई ज्योति नायक ने पहुंच कर मुख्य गेट पर ताला खुलवाया।
इसके बाद प्राचार्य मौके पर पहुंच गए और वहीं पर नीचे बैठकर छात्राओं से बात कर छात्राओं को शांत किया। वार्ता के बाद क्या किया निर्णय -प्राचार्य ने वार्ता के बाद छात्रावास के ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा। छात्रावास के लिए दूबारा भोजन के लिए टेंडर कॉल किया जाएगा। प्रतिदिन कॉलेज कमेटी भोजन की करेगी जांच। भोजन कैसे बनता है छात्राओं की एक पांच सदस्य कमेटी करेगी।
Read more:-
Video: गुजरात चुनाव में गुज़रे सीसुब एएसआई का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
Published on:
18 Dec 2017 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
