26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

शहर में एक अप्रेल से नहरबंदी तक एक दिन छोडकऱ मिलेगा पानी

-जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने नहरबंदी में शहर के 60 प्रतिशत एरिया में एक दिन छोडकऱ और 40 प्रतिशत एरिया में जलापूर्ति के समय में की कटौती

Google source verification


शहर में एक अप्रेल से नहरबंदी तक एक दिन छोडकऱ मिलेगा पानी
-जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने नहरबंदी में शहर के 60 प्रतिशत एरिया में एक दिन छोडकऱ और 40 प्रतिशत एरिया में जलापूर्ति के समय में की कटौती

श्रीगंगानगर.गंगनहर में बीस दिन से अधिक समय तक नहरबंदी रहेगी। इस कारण शहर के 60 प्रतिशत एरिया में इकांतरे जलापूर्ति की जाएगी। वहीं नाथांवाला हैडवर्क्स और एलएनटी से शहर के जुड़े एरिया में जलापूर्ति के समय में कमी की गई है। गंगनहर में 22 मार्च से नहरबंदी शुरू हो चुकी है। इस बार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को गंगकैनाल में कालूवाला हैड पर पोंडिंग के लिए पानी नहीं मिला। साथ ही नहरबंदी के अंतिम दिवसों में जलापूर्ति की व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इसलिए विभाग ने श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय के 60 प्रतिशत एरिया के दस जोन में एक अप्रेल से नहरबंदी की समाप्ति तक एक दिन छोडकऱ जलापूर्ति करने का निर्णय किया है। उल्लेखनीय है कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पास 18 दिन के लिए 12,48,000 किलो लीटर पानी का भंडारण है। शहर व 16 गांवों की तीन लाख की जनसंख्या के लिए प्रति व्यक्ति 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन जलापूर्ति की जाएगी। प्रतिदिन 52,748 किलो लीटर पानी सप्लाई किया जाएगा।

——————————————————–
—ब्लॉकवार यह रहेगा जलापूर्ति का शैड्यूल—

—शहर में जलापूर्ति एक अप्रेल से सम व विषम दिनांकों के हिसाब से की जाएगी। सम यानी 2,4 व 6 अप्रेल इत्यादि और विषम यानी 1,3 व 5 अप्रेल आदि तारीखों के हिसाब से जलापूर्ति होगी। यानी जिस जोन मे 1 अप्रेल को पानी आएगा उसमें एक दिन छोड़कर 3 तारीख और जिसमें 2 अप्रेल को पानी आएगा उसमें एक दिन छोड़कर 4 अप्रेल को पानी मिलेगा। आगे की तिथियों में भी यह क्रम चलता रहेगा।
————————————–

सम संख्या वाले जोन
ब्लॉक एरिया जोन– ब्लॉक बी से एच एवं हरमिलापी कॉलानी,विनोबा बस्ती, बस स्टैंड, आदर्शनगर,मुखर्जीनगर,गणगौर नगर तथा गांधीनगर में सुबह 5 से 9.30 बजे।

-तीन पुली जोन-तीन पुली जोन के तहत गोविंदनगर, तीन पुली क्षेत्र, बावरियों की ढाणी,बसंत विहार में शाम 4 बजे से 6.30 बजे।

देवनगर जोन–देवनगर जोन में देवनगर, अर्जुननगर,लालू की ढाणी, आजाद कॉलोनी में सुबह 7.30 से दोपहर 12 बजे तक जलापूर्ति होगी।

सेतिया फार्म व प्रेमनगर जोन–प्रेमनगर,सेतिया फार्म, हरदीप सिंह कॉलोनी में सुबह 11 बजे 4 बजे तक की जाएगी।

श्यामनगर जोन–श्यामनगर, हाऊसिंग बोर्ड, अंबिका एनक्लेव, कृष्णा नगर, कुंज विहार, पार्क एवेन्यू तक दोपहर 12 बजे 3 बजे तक की जाएगी। श्यामनगर जोन में खालसा नगर, अंबिका सिटी, पंजाबी बाग, सुरजीत सिंह नगर, भांभू कॉलोनी प्रथम व द्वितीय, गुरुनगर और यूआइटी कॉलोनी में दोपहर 3 बजे सायं 6.30 बजे।

ग्रीन पार्क जोन–ग्रीन पार्क,थर्ड ब्लॉक, मिनी मायापुरी,पटाखा फैक्ट्री,कब्रिस्तान,रवि चौक, केदार चौक, चांदनी चौक, प्रभु चौक, बाबा हरदीपसिंह गुरूद्वारा एरिया में सुबह 4 से 7.30 बजे।
—————————
विषम संख्या वाले जोन
सिटी जोन– सिटी जोन में रेलवे स्टेशन, लक्कड़मंडी, शुगर मिल, पुरानी एवं छोटी धानमंडी, मार्केट एरिया, गोल बाजार, सदर बाजार व सिविल लाइन एरिया में सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी।

बीएसएफ व पुलिस लाइन जोन–वाटरवर्क्स कॉलोनी, बीएसएफ कैंपस, लायलपुरिया बाग, पुलिस लाइन, ऑफिसर कॉलोनी क्षेत्र, 1 ई में दोपहर 1 बजे से सायं 5.30 बजे तक रहेगी।

एन ब्लॉक-हाऊसिंग बोर्ड जोन– इंदिरा कॉलोनी,रविदासनगर, शुगर मिल एरिया, गुरूनानक बस्ती, जे ब्लॉक, के ब्लॉक, एन ब्लॉक, कुम्हार मौहल्ला,भाट कॉलोनी,सुखाडिय़ानगर प्रथम, हाऊसिंग बोर्ड दुर्गा विहार, अशोकनगर-ए व सुखाडिय़ानगर द्वितीय में प्रात: 9 बजे से 1.30 बजे।
श्यामनगर जोन–कुंज विहार प्रथम व द्वितीय, शालीमार बाग, गुलाबी बाग,ब्रहम कॉलोनी, मैट्रो सिटी, ग्रीनवैली, अम्बिका एन्कलेव प्रथम व द्वितीय, एस.के. सिटी, सुखसागर, वी.के. सिटी एवं होम एरिया में दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे तक रहेगी।

भरत नगर जोन–भरत नगर,हनुमान मंदिर, कृष्णा मंदिर, लेबर कॉलोनी,जेसीटी मिल,गांधी बस्ती व ताराचंद वाटिका एरिया में सुबह 4 से 7.30 बजे तक जलापूर्ति की जाएगी।
धींगडा पार्क जोन- करणपुर रोड,भाटों का मोहल्ला,सब्जी मंडी, मिनी मायापुरी, मोहर सिंह चौक,चावला चौक,कपड़ा मिल्स एरिया में दोपहर 3 से शाम 6 बजे।
—————
गंगनहर में नहरबंदी के कारण शहर के 60 प्रतिशत एरिया में एक अप्रेल से नहरबंदी समाप्ति तक एक दिन छोडकऱ जलापूर्ति की जाएगी। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और आने वाले समय में पानी की खपत भी बढऩे लग जाएगी। नहरबंदी को देखते हुए आम व्यक्ति से आग्रह है कि पानी की एक-एक बूंद की बचत करते हुए उसका सदुपयोग करे।
-रवि बवेजा,अधिशासी अभियंता शहर,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग,श्रीगंगानगर।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़