
ऐसा क्या हुआ कि भीषण गर्मी की दुपहरी में गंगासिंह चौक पर सूर्य देव के समक्ष दीपक जलाकर जताया रोष
ऐसा क्या हुआ कि भीषण गर्मी की दुपहरी में गंगासिंह चौक पर सूर्य देव के समक्ष दीपक जलाकर जताया रोष
श्रीगंगानगर। नहरेां में आ रहे दूषित जल के विरोध में इलाके के लोग अब लामबंद होने लगे है। किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता अधिवक्ता सुभाष सहगल ने गंगासिंह चौक पर दुपहरी में दीपक जलाकर विरोध जताया। समिति प्रवक्ता का कहना था कि सहगल का कहना था कि संगठन ने अब सूर्यदेव के समक्ष दीपक जलाकर विरोध करने का तरीका अपनाया है।
अब तक जिला प्रशासन और राज्य सरकार को बार बार ज्ञापन देने के बावजूद दूषित जल की समस्या से अब तक हल नहीं हो पाई है। इधर, रविवार को तपोवन ट्रस्ट परिसर में आयोजित की गई। सभा में भारी संख्या में पहुंचे प्रबुद्धजनों ने एक स्वर में दूषित जल के विरुद्ध राज्यव्यापी आंदोलन का सूत्रपात किया।बैठक में पहुंचे सभी राजनीतिक व सामाजिक दलों से जुड़े नागरिकों ने प्रस्ताव पारित किया कि लंबे समय से क्षेत्र में दूषित जल से फैल रहे कैंसर रोग की रोकथाम के लिए राजनीतिक व प्रशासनिक उदासीनता अब बर्दाश्त नही की जाएगी।
इस अवसर पर इस आंदोलन को और व्यापक व विस्तृत बनाने के लिए विधानसभा वार कमेटियां गठित का संकल्प लिया।
इस संबंध में 9 जून को बूढ़ानाला (नकोदर) पर संघर्ष समिति मौका मुआयना भी करने जाएगी। इस बैठक में महेश पेड़ीवाल, भूरामल स्वामी,उदयपाल झाझडिय़ा, रमजान अली चौपदार, सुरेंद्र पारीक, श्याम लाल शेखावाटी,तरसेम गुप्ता,मनीराम स्वामी,अमित चलाना, सुरेश बुडानिया,के.पी.योगी,,हनुमान गोयल,बंटी मौर्य,चंद्रपाल वर्मा,अब्बास अली,नदीप रिजवी,चेष्टा सरदाना,कृष्ण खीचड़, सुभाष योगी,राधेश्याम माटा, कृष्णमुरारी शर्मा,नरेंद्र भाटिया,मनोहर पंवार आदि उपस्थित थे।
Published on:
02 Jun 2019 10:57 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
