7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

1100 ध्वज की यात्रा से सादुलशहर का वातावरण हुआ खाटूनगरी जैसा

श्री श्याम मित्र मण्डल समिति की ओर से संगरिया मार्ग पर संचालित श्री खाटूश्याम मन्दिर के 19वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक समागम का आगाज मंगलवार को विशाल श्री श्याम ध्वज यात्रा के साथ पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ। यात्रा में 1100 से अधिक श्रद्धालु नर-नारी श्री श्याम ध्वजा हाथों में लिए चल रहे थे। इससे पूरे कस्बे का माहौल श्याम मय हो गया।

Google source verification

सादुलशहर (श्रीगंगानगर). श्री श्याम मित्र मण्डल समिति की ओर से संगरिया मार्ग पर संचालित श्री खाटूश्याम मन्दिर के 19वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय धार्मिक समागम का आगाज मंगलवार को विशाल श्री श्याम ध्वज यात्रा के साथ पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ। यात्रा में 1100 से अधिक श्रद्धालु नर-नारी श्री श्याम ध्वजा हाथों में लिए चल रहे थे। इससे पूरे कस्बे का माहौल श्याम मय हो गया। यात्रा का मुख्य आकर्षण सुसज्जित रथ था। इस रथ पर श्री श्याम बाबा का आलौकिक दरबार सजाया गया था।
यह पूर्ण रथ बाहर के कलाकारों की ओर से समिति के डॉ. सुनील गोयल के नेतृत्व में तैयार किया गया था। यात्रा में भक्ति रचनाओं पर श्रद्धालु झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा से पूरा शहर बाबा के निशान के रंग से रंग गया। यात्रा का कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर व प्रसाद वितरित कर स्वागत किया। इससे पूर्व यात्रा श्री सत्यनारायण मन्दिर से वृन्दावन से आए राजशेखरानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य में शुरू हुई, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई श्री खाटूश्याम मन्दिर पहुंची। यात्रा का पूजन केमिस्ट व्यवसायी विनोद-प्रीति गोयल दंपती ने करवाया। यात्रा में विधायक जगदीशचन्द्र जांगिड़, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरवीर ङ्क्षसह बराड़, पार्षद संजीव खीचड़, पार्षद प्रतिनिधि दीपक खुराना, पूर्व पार्षद अमन मक्कड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। यात्रा में सीओ ग्रामीण संजीव चौहान व पुलिस थाना अधिकारी रघुबीर ङ्क्षसह बीका के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। उल्लेखनीय है कि श्री श्याम मित्र मण्डल समिति की ओर से आयोजित होने वाले इस वार्षिकोत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। ध्वज यात्रा के दौरान पूरे कस्बे का वातावरण खाटू नगरी जैसा हो जाता है। आयोजन में सेवा करने वालों की भी होड़ लगी रहती है।