
श्रीगंगानगर.
नगर परिषद शहर में एक तरफ स्वच्छ भारत मिशन चला रही है और दूसरी तरफ शहर में जहां पर होर्डिंग लगाया ही नहीं जा सकता है वहां पर होर्डिंग लगाकर शहर को स्वच्छ की जगह गंदानगर बना रहा है। इन दिनों तो होर्डिंग वार ही चला रहा है। इसमें शहर में पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर ‘बाऊ जी’ का एक जनवरी को जन्मदिन है और उसकी पूर्व सांध्य पर शहर में उनकी बधाई संदेश देते हुए शहर में जगह-जगह अवैध रूप से होर्डिंग लगाए हुए हैं।
इसकी नगर परिषद से अनुमति तक नहीं ली गई है। ना होर्डिंग ठेकेदार से कोई जगह ली गई है। इसकी शिकायत पर नगर परिषद पर आयुक्त सुनीता चौधरी ने पूर्व मंत्री के पीए हेमंत कालिया को आयुक्त में तलब किया और बिना अनुमति शहर में लगाए होर्डिंग हटाने को पांबद किया। इस पर पूर्व मंत्री के पीए को आधा घंटे तक समझाइश की गई। इस दौरान दूरभाष पर आयुक्त ने पूर्व मंत्री के बेटे से बात की गई,लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं मिला। इस पर आयुक्त ने होर्डिंग शाखा प्रभारी मिल्खराज चुघ व बाबू विनोद गर्ग हो पूर्व मंत्री के शहर में लगे अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
विद्युत पोल पर ही होर्डिग
शहर सुखाडिय़ा सर्किल से लेकर राजकीय जिला चिकत्सालय तक सूरतगढ़ रोड पर जगह-जगह विद्युत पोल और सुखाडिया सर्किल, शिव चौक, बिनोबा बस्ती सहित शहर में एक जगह नहीं कई जगह छोटे और बड़े होर्डिंग बिना अनुमति के लगाए गए हैं।
होर्डिंग प्रभारी ने नहीं की कार्रवाई
नगर परिषद आयुक्त के आदेशों के बाद भी शुक्रवार को अवैध होर्डिंग हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व मंत्री का रसूख के आगे कार्मिकोंने आयुक्त के ओदश खूंटी पर टांग दिए।
इसके अलावा भी होर्डिंग
शहर के सौदंर्यकरण की बात करने वाले नगर परिषद सभापति अजय चांडक के नव वर्ष, लोहड़ी और मकर संक्राति के जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए हैं। इसके अलावा जमींदारा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने भी शहर में कई जगह होर्डिंग लगाए गए हैं। युवा भाजना नेता और खुद को भावी भाजपा प्रत्याशी बताते हुए शहर में जगह-जगह होर्डिंग लगा गए हैं। सुखाडिय़ा सर्किल पर कुछ जगह होर्डिंग लगाए ही नहीं जा सकते हैं वहीं पर ही होर्डिंग लगा दिए गए।
बाऊ जी की तबीयत खराब है इस कारण 31 दिसंबर होने वाला कार्यक्रम एक बार स्थगित कर दिया है। हालांकि कार्यक्रम की पूरी तैयारियां की गई थी। नगर परिषद से बिना अनुमति अवैध होर्डिंग पर कहा कि बाऊ जी का पीए इस कार्य को देख रहा है और अनुमति ली गई या नहीं उनको ही पता है।
रमेश राजपाल, भाजपा नेता (पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर का पुत्र )।
शहर में पूर्व मंत्री के जन्मदिवस पर बधाई और कार्यक्रम के संबंध में नगर परिषद से बिना अनुमति लिए होर्डिंग लगा गए हैं। पीए और उनके बेटे को होर्डिंग हटाने के लिए पाबंद कर दिया है। यदि वो होर्डिंग नहीं हटाते हैं तो फिर प्रशासन की मदद से होर्डिंग हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए होर्डिंग शाखा के कर्मचारियों को भी होर्डिंग हटाने के लिए पाबंद किया गया है।
सुनीता चौधरी, आयुक्त, नगर परिषद, श्रीगंगानगर।
पूर्व मंत्री ने नगर परिषद से होर्डिंग लगाने की कोई अनुमति नहीं ली गई है और होर्डिंग हटाने के लिए आयुक्त को पाबंद कर दिया गया है। मेरे स्वयं के होर्डिंग की राशि जमा करवाई है।
अजय चांडक, सभापति, नगर परिषद,श्रीगंगानगर।
होर्डिंग का एक अअस्थाई एक माह का ठेका
नगर परिषद ने नीलामी प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने पर एक माह पहले नगर परिषद ने शहर की पांच फर्म को इनकी मनपंसद की साइड छह-सात लाख रुपए प्रति माह के हिसाब से अस्थाई ठेके पर दे रखी है। अब एक माह पुरा होने के बाद एक माह के लिए और इनका अस्थाई ठेका बढ़ा दिया है। इसके अलावा जहां साइट खाली है वहां पर नगर परिषद होर्डिंग लगवाती है। ताज्जुब की बात है कि 15 जून से दिसंबर माह आने को है लेकिन अभी तक होर्डिंग का ठेका ही फाइनल नहीं हुआ है। इस बीच सब कुछ अंधेरगर्दी में चल रहा है। और चर्चा यह भी है नगर की इसमें अच्छी खासी कमाई हो रही है।
जिला कलक्टर के आदेशों की पालना क्यूं नहीं
जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने शहर में संपत्ति विरुपण अधिनियिम में कार्रवाई करने के लिए कई बार आयुक्त को पाबंद किया गया लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। एक बार एक दर्जन इस्तगासा किए गए लेकिन इसके बाद कार्रवाई नहीं की गई।
Updated on:
30 Dec 2017 09:43 am
Published on:
30 Dec 2017 07:38 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
