
a.en
श्रीगंगानगर।
प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवरों के बीच कई दिनों से पीने के पानी को लेकर हालात बिगड़े हुए हैं। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर के गांव में, जहां बिगड़ी जलापूर्ति को लेकर एक महिला का रोष इस कदर बढ़ गया कि उसने बुधवार को वहां पहुंचे जलदाय विभाग के एईएन को थप्पड़ जड़ दिया। गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। आक्रोशित महिला ने कुर्सी पर बैठे एईएन के सामने मटके को इस तरह से फोड़ा कि मानो उसके सिर पर फोडऩा हो। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दोनों पक्षों में मामला सुलझ गया। इसके चलते मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो पाई।
महिला ने खोया आपा
जानकरी के अनुसार ग्राम पंचायत तेजेवाला के गांव में पिछले तीन महीने से जलापूर्ति बिगड़ी हुई है। शिकायत मिलने पर एईएन भजनलाल यादव व कार्मिक लालचंद लिम्बा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गांव में पहुंचे, जहां पर स्थानीय निवासी जगदीश सिंह के घर पर एकत्र ग्रामीण एईएन को पानी से संबंधी बिगड़े हालात की जानकारी देने लगे। पानी के बिगडे हालात से परेशान एक महिला ने अपना आपा खो दिया। गुस्साई महिला ने एईएन के सामने मटका फोड़ दिया। साथ ही एईन के महिला ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से वहां मौजूद ग्रामीण स्तब्ध रह गए। मौके पर मौजूद पूर्व सरपंच ओमप्रकाश मेघवाल, लखवीर सिंह, मोहन सिंह, राधा कृष्ण समेत ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामले को सुलझाया। वहीं ग्रामीणों ने एईएन के साथ महिला की ओर से किए गए रवैये पर खेद जताया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस के पहुंचने तक मामला निपट गया।
ग्रामीणों का आरोप नशे में रहता है कार्मिक
ग्राम पंचायत दस ओ तेजेवाला के सरपंच प्रदीप मेघवाल ने बताया कि गांव में बिगड़ी जलापूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने कई बार विभागीय कर्मचारियों को अवगत करा चुके हैं। लेकिन कर्मचारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं आने से आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार रात एक ओ स्थित वाटरवक्र्स पर गए। लेकिन वहां नियुक्त कार्मिक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। सरपंच ने बताया कि कार्मिक उस समय शराब के नशे में था।
Updated on:
13 Jun 2018 09:59 pm
Published on:
13 Jun 2018 09:46 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
