‘महिलाएं हर क्षेत्र में कर रही उत्कृष्ट प्रदर्शन’
-सात दिवसीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम,महिलाएं व विकास संस्था का सम्मान
श्रीगंगानगर.जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को समापन्न हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम श्रीजगदंबा अंधविद्यालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर सौरभ स्वामी ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला न्यायाधीश गजेंद्र सिंह तेनगुरिया ने महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर चिंता वक्त तथा कानूनी पहलुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि एडीएम प्रशासन डॉ.हरितिमा ने महिला को मजबूती के साथ हर क्षेत्र में आगे बढऩे का आह्वान किया।
———–
कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समाबांधा
कार्यक्रम में गुड शेफर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने डांडियां नृत्य प्रस्तुत किया। एनीमा डांस एकेडमी की ओर से गणेश वंदना,अंधविद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना व मूक बधिर विद्यालय विद्यालय ने नृत्य प्रस्तुत किया गया। नोजगे स्कूल की शिक्षिका भावना की ओर से कथक नृत्य,बीडीआइएस की ओर से सूफी क्लासिकल डांस किया गया। जैन पब्लिक स्कूल की ओर से राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में उप-निदेशक उद्यान प्रीतिबाला,अंध विद्यालय की निदेशक रंजना सेठी,राजीविका जिला प्रबंधक चंद्रशेखर व पारस कंवर,सीडीपीओ सुमन गोदारा,अनिल कामरा व साथिन कविता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता आदि शामिल हुई।
————
महिलाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान
महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान पुरस्कार 2022-23 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास कार्मिकों की श्रेणी में साथिन सुनिता,आंगनबाड़ी कार्यकता नीलम रानी और आशा सहयोगिन चन्द्रमुखी को 11-11 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र पर देकर सर्वश्रेष्ठ जिला स्तरीय मानदेय कर्मी के रूप में पुरस्कृत किया।
विकास संस्था को प्रथम पुरस्कार से किया सम्मानित
—————-
सहायक निदेशक ने बताया कि व्यक्तिगत व संस्थागत श्रेणी में महिलाओं व बालिकाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था को प्रथम पुरस्कार के रूप में 7500 रुपए व प्रशस्ति पत्र संस्था के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.बलदेव सिंह चौहान,प्रदेश सम्मानीय सदस्य रामदेवी बावरी व जिला उपाध्यक्ष परमजीत कौर और द्वितीय पुरस्कार आरयूआइडीपी की कनिष्ठ अभियंता सरोज पंवार को पांच हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उड़ान योजना में उत्कृष्ट कार्य करने पर मारवाड़ी युवा मंच को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
———-
बेटियों का मनाया जन्मोत्सव
महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीगंगानगर की ओर से जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र,मोमेन्टो एवं 5100 रुपए देकर सम्मानित किया गया। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 5100 रपए और 9 सहायिकाओं को 2100 रुपए एवं प्रशस्ति पत्र माता यशोदा पुरस्कार के तहत देकर सम्मान किया। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय कार्मिकों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन ने बेटी जन्मोत्सव पर नवजात बालिकाओं के साथ केक काटा तथा बालिकाओं को उपहार दिए गए एवं समस्त प्रतिभागियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही महिला कर्मचारियों व अधिकारियों का भी सम्मान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र की प्रबंधक सुप्रिया बरावड़ ने किया।