https://www.patrika.com/rajasthan-news/
श्रीगंगानगर.
श्रीगंगानगर के नए एसपी योगेश यादव को एसपी के रूप मेँ श्रीगंगानगर चौथा जिला मिला है। अब तक वे दौसा, करौली और बूंदी के एसपी रह चुके हैं। बूंदी मेँ उनकी नियुक्ति फरवरी 2018 मेँ हुई थी। केवल साढ़े पांच माह बाद उनका बूंदी से तबादला कर गंगानगर लगा दिया गया। योगेश यादव 7 नवंबर 2015 से 2 फरवरी 2018 तक दौसा के एसपी रहे। करौली मेँ उनकी नियुक्ति 11 सितंबर 13 से 6 नवंबर 15 तक एसपी के रूप मेँ रही। इसे पहले कुछ माह वे एसपी सुरक्षा, जयपुर के पद पर रहे।
जयपुर मेँ डिप्टी कमिश्नर के रूप मेँ भी उन्होने अपनी सेवा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी पहली पोस्टिंग भरतपुर जिले के कामा मेँ एएसपी के पद पर हुई थी। मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले योगेश यादव ने बीई किया हुआ है। बाद मेँ वे आईपीएस बने। योगेश यादव को बूंदी एसपी के रूप मेँ ठीक माना जाता है।
शायद इसीलिए इनको गंगानगर जैसा बड़ा और महत्वपूर्ण जिला मिला है। दूसरी तरफ गंगानगर के एसपी हरेन्द्र महावर पहले जोधपुर,झालावाड़ जैसे मत्वपूर्ण और वीआईपी जिले के बाद श्रीगंगानगर एसपी लगे और अब नागौर मेँ नियुक्ति हुई है। नागौर श्रीगंगानगर की तुलना मेँ कम महत्वपूर्ण जिला माना जाता है।
Read More News...
दहेज में कार नहीं देने पर की थी हत्या, मां-बेटे को दस वर्ष की सजा - https://goo.gl/9wSgnQ
दो माह से किसानों को नहीं मिला उपज का भुगतान, बैंक कर रहे कुर्की - https://goo.gl/RzKbRV
खराब मोबाइल सही नहीं करने पर कंपनी को पांच हजार रुपए हर्जाना - https://goo.gl/NZgCs9
मेडिकल कॉलेज के स्ट्रक्चर डिजायन की जांच जयपुर में होगी - https://goo.gl/hFCXm3
रद्दी के नीचे छिपाकर पंजाब ले जा रहे थे एक क्विंटल 44 किलोग्राम डोडा पोस्त, तीन गिरफ्तार - https://goo.gl/Lj6rmr
लोक परिवहन के नाम पर दौड़ रही अवैध बसें - https://goo.gl/KpPdci
बिजली चोरी पकडऩे के लिए निगम की अल सुबह छापामारी - https://goo.gl/boqJNY