13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान आंदोलन में युवा शक्ति भी आई, निकाली बाइक रैली

Youth power also came in the farmers' movement, took out bike rally- हाथ में तिरंगा और गूंजे किसानों के जयकारे

less than 1 minute read
Google source verification
किसान आंदोलन में युवा शक्ति भी आई, निकाली बाइक रैली

किसान आंदोलन में युवा शक्ति भी आई, निकाली बाइक रैली

श्रीगंगानगर. केन्द्र सरकार की ओर से तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों का समर्थन करने के लिए युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर मोटरसाइकिल रैली निकाली। छात्र किसान संयुक्त मोर्चा की ओर से यह रैली गंगासिंह चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य-मुख्य मार्गो से होते हुए सुखाडिय़ा सर्किल स्थित भारत माता चौक पहुंचकर सम्पन्न हुई।

युवा नेता अजय बिश्नोई ने बताया कि पूरे रास्ते किसान एकता के नारे गुंजायमान होते रहे। भारत माता चौक पहुंचकर मोमबत्ती जलाकर तथा दो मिनट का मौन रखकर दिल्ली बॉर्डर पर 51 दिनों से चल रहे किसानों के धरने के दौरान शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात् रिलायंस कम्पनी के प्रतिष्ठानों को बंद करवाया गया।

भारत माता चौक पर किसान नेता गुरप्रीत मान तथा पूर्व छात्र संघ महासचिव योगेश लुहानीवाल ने केन्द्र सरकार को अब हठधर्मिता त्यागने की नसीहत दी। वहीं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अश्विनी गोदारा, कार्तिक तिवाड़ी, अनिल खीचड़, भूपेन्द्र नायक, डीके चूनावढ़, राकेश पटीर, सुरेन्द्र चोटिया, रवि मलेठिया, सन्नी वासन आदि युवाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर श्योप्रकाश महियांवाली, रजत शर्मा, रजनीश स्वामी, सुरेन्द्र चोटिया, मनीष जाखड़, अमर सिंह बिश्नोई, निर्मल गिल, आशुतोष सांई, अंकित जांदू, गौरव सुथार, सतीश नायक, अक्षय गौतम, करण सोमानी, अजय भाटीवाल, अतुल मुदगल आदि मौजूद थे।