7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिंदुस्तान फिर शर्मसार! विदेशी महिला से RAPE, एम्बेसी को शिकायत के बाद हरकत में आई इंडियन पुलिस

रिसॉर्ट के पास टाइगर केव के पास रविवार शाम जब वह स्नान कर रही थी तभी नशे में चूर तीन लोगों ने उसे खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Nakul Devarshi

Apr 03, 2017

तमिलनाडु के मामल्लापुरम पर्यटक रिसॉर्ट के पास नशे में चूर तीन अज्ञात लोगों द्वारा जर्मनी की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पीड़ित 25 वर्षीय जर्मन महिला ने मामल्लापुरम महिला पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। यह महिला अपनी छुट्टियां बिताने के लिए भारत भ्रमण पर आई है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि रिसॉर्ट के पास टाइगर केव के पास रविवार शाम जब वह स्नान कर रही थी तभी नशे में चूर तीन लोगों ने उसे खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

jaipur/false-rape-matter-by-woman-came-in-light-in-bagru-jaipur-investigation-on-2529453.html">



पीड़िता ने बताया कि कुछ देर बाद वह तीनों के चंगुल से निकल गई और उसने जर्मनी दूतावास से संपर्क साधा। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़ित महिला पर्यटक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।



मामल्लपुरम पुलिस उपाधीक्षक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

पुलिस ने कहा जांच पड़ताल जारी है और पीड़ित महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें

image