
आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
हमीरपुर : उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने काम रही है । उसी कड़ी में आज हमीरपुर जिले में लड़की से हैवानियत करने वाले 7 आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला। दरअसल कुछ दिन पहले यह सातों आरोपी हमीर जिले के सिटी फॉरेस्ट पार्क में घूमने आई एक लड़की से हैवानियत की थी। आरोपियों ने लड़की को निर्वस्त्र करके उसको पीटा और बाद में वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ।
सोशल मीडिया पर वीडियों वायरल होने के बाद पुलिस ने इन आरोपियों पर शिकंजा कसा । इन सातों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि जब पुलिस जांच कर रही थी तब पता चला कि कुछ आरोपियों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है । अवैध रूप से कब्जे पर पुलिस ने पहले हथौड़े चलवाए, फिर कुछ देर बाद बुलडोजर लेकर पहुंच गई। बुलडोजर के जरिए सातों आरोपियों के मकान को गिरवाया गया है।
पूरा मामला क्या है ?
दरअसल 16 अगस्त को एक लड़की अपनी दोस्त के साथ हमीरपुर के सिटी फॉरेस्ट में घूमने आई थी। वहां पर कुछ लड़के भी घूम रहे थे। वे लड़के पहले इस लड़की से छेडखानी की उसके बाद ये सभी लड़के मिलकर उस लड़की को निर्वस्त्र करके पीटा । इतना ही नहीं वीडियों भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ।
वीडियों वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और वीडियो को जांच करके सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया था। इसके बाद आज उन आरोपियों के घर पर पुलिस की कारवाई हुई है।
1991 में लोगों के लिए बनाया गया फॉरेस्ट सिटी पार्क
ये फॉरेस्ट एरिया 1991 में तत्कालीन डीएम बीपी नीलरतन ने बनवाया था। इसे वह ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में देखते थे। पार्क में बच्चों के लिए ढेरों झूले और दुर्लभ प्रजाति के तमाम जानवरों की प्रतिमाएं भी बनाई गई थीं। बेतवा और यमुना नदी के बीच बने इस पार्क को अच्छे पेड़ों से भी सजाया गया था। मगर रखरखाव के आभाव में यह जंगल में तब्दील हो गया है। अब यह जुआड़ियों और शराबियों की जगह बन गया है।
Updated on:
16 Sept 2022 05:09 pm
Published on:
16 Sept 2022 05:06 pm

बड़ी खबरें
View Allराज्य
ट्रेंडिंग
