
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
लखनऊ : समाजवादी पार्टी को 29 सितबंर को लखनऊ में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रही है । उससे एक दिन पहले सपा प्रदेश सम्मेलन लखनऊ में ही आयोजन करेगी। 29 सितंबर को सपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेगी और 28 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष का विर्वाचन होगा।
29 सितंबर को मिलेगा सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को एक बयान जारी करके बताया कि 29 सितंबर को लखनऊ में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस देश सपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा । उससे एक दिन पहले यानी 28 सितंबर को लखनऊ में ही प्रदेश सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दिन सपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए निर्वाचन होगा । उनके अनुसार सम्मेलन में देश और प्रदेश की राजनीतिक और आर्थिक दिशा सुनिश्चित की जाएगा।
2024 लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश और प्रदेश को आज आर्थिक संकट पर ला करके खड़ा कर दिया है। भाजपा ने राजनीतिक एवं आर्थिक संकट पैदा किया है और लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया है । इससे निपटने के लिए इस सम्मेलन में पार्टी के भूमिका को लेकर कारगर चर्चा होगी। इसके अलावा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक गहन पर चर्चा होगी। बीजेपी को प्रदेश में शिकस्त देने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
बीजेपी ने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए एजेंसियों का किया दुरुपयोग
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने देश को आर्थिक संकट में डाल दिया है। सम्मेलनों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर लोकतांत्रिक संस्थाओं को भाजपा द्वारा कमजोर किए जाने,अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट,राजनीतिक दल-बदल को बढ़ावा देने तथा सामाजिक सद्भाव को खतरे में डालने पर भी विशेष चर्चा होगी। इस के अलावा बीजेपी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए के लिए किस तरह एजेंसियों का किया दुरुपयोग किया है, उससे कैसे निपटा जाए ? इस सब पर सम्मेलन में चर्चा किया जाएगा ।
इस सब के अलावा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति, शिक्षा-स्वास्थ्य क्षेत्र की बदहाली, बढ़ते भ्रष्टाचार और किसानों-नौजवानों के साथ धोखा आदि मसलों पर राजनीतिक-आर्थिक प्रस्तावों के जरिये प्रकाश डाला जाएगा ।
Updated on:
16 Sep 2022, 12:35 PM IST
Published on:
16 Sep 2022, 12:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.