
increase in DLC rates
जयपुर. शहर के विकसित इलाकों में घर लेना अब और भी महंगा हो जाएगा। जयपुर में इस साल एक बार फिर डीएलसी दरों में बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है। पिछले पांच साल से डीएलसी दरों में बढ़ोतरी (DLC Rate Hike) नहीं हुई। ऐसे मेें मुद्रक एवं पंजीयन विभाग की ओर से उप पंजीयकों को दरों में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए गए थे।
उप पंजीयकों ने दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। 30 जून तक प्रस्ताव जिला कलक्टर को भेजा जाएगा। इसके बाद जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में दरों को अनुमोदित किया जाएगा। सरकार की स्वीकृति के बाद बढ़ी हुई डीएलसी दरें जारी कर दी जाएंगी। जयपुर में डीएलसी दरों मेें 10 से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी। सबसे अधिक बढ़ोतरी शहर के विकसित इलाकों में की जाएगी। गौरतलब है कि एक अप्रेल को ही राज्य सरकार ने दरों में 10 फीसदी बढ़ोतरी की थी। अब जिला स्तरीय कमेटी की ओर से 15 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी। ऐसे में लोगों पर डीएलसी दरों का भार 25 फीसदी तक बढ़ जाएगा।
जयपुर के विकसित इलाकों में डीएलसी दरों में 15 फीसदी तक बढ़ोतरी संभव है। इसके पीछे कारण है कि यहां तय दर से अधिक डीएलसी दरों पर रजिस्ट्री की जा रही है। इनमें वैशाली नगर, वैशाली नगर पश्चिम, जगतपुरा, चित्रकूट, कालवाड़ की कॉलोनियां, रिंग रोड, सांगानेर के पास का इलाका, टोंक रोड, दिल्ली रोड, आमेर के कुछ इलाके शामिल हैं। इन इलाकों में जयपुर का विस्तार हो रहा है। लोग यहां जमीनें खरीद रहे हैं।
ढाई माह पहले 10 फीसदी दरें बढ़ाई थीं। अब 15 फीसदी तक दरें फिर बढ़ाई जा रही हैं। इससे जनता पर भार पड़ेगा। जयपुर में मकान खरीदना महंगा होगा। सरकार कोरोना काल में बढ़ाए गए 10 फीसदी सरचार्ज को कम करे।
-अखिलेश जोशी, महासचिव दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन
Published on:
17 Jun 2024 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allराज्य
ट्रेंडिंग
