आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'बहुत से लोग आरक्षण की मांग कर रहे हैं। मुझे लगता है कि आरक्षण किसे मिलना चाहिए इस पर फैसला लेने के लिए एक समिति गठित की जानी चाहिए। समिति को गैर राजनीतिक होना चाहिए ताकि कोई निहित स्वार्थ शामिल न हो।' उन्होंने कहा, 'समाज के किस वर्ग को आगे लाया जाये और उन्हें कब तक आरक्षण दिया जाए इसे लेकर एक समयबद्ध योजना तैयार करना चाहिए।'