राज्य

Mumbai News Live Updates: ठाणे में मेट्रो निर्माण स्थल के पास कार पर सरिया गिरने के मामले में 4 पर FIR

Maharashtra News: मुंबई पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक सहित दो ड्रग तस्करों को 505 ग्राम मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि बरामद ड्रग्स की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने रविवार शाम को घाटकोपर के खोखनी लेन इलाके से 58 वर्षीय एक व्यक्ति को 100 ग्राम मेफेड्रोन के साथ पकड़ा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने मुंबई के पड़ोसी जिले पालघर के नालासोपारा रेलवे स्टेशन के पास एक नाइजीरियाई व्यक्ति से यह नशीला पदार्थ खरीदा था। जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

less than 1 minute read
Jun 06, 2023
मुंबई की ताजा खबरें
Updated on:
06 Jun 2023 06:37 pm
Published on:
06 Jun 2023 12:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर