
तेज प्रताप यादव और आकष यादव (फोटो- एक्स और इंस्टाग्राम)
Bihar News: महाशिवरात्रि के पावन मौके पर जहां पूरी राजधानी पटना शिव भक्ति में डूबी हुई थी, वहीं लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के परिवार के द्वारा सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई। तेज प्रताप यादव ने रविवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हुए अपनी एक फोटो एक्स पर शेयर की। इस पोस्ट के कुछ देर बाद ही अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने अपनी नवजात भतीजी को गोद में लिए हुए एक इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके सबको चौंका दिया।
तेज प्रताप यादव ने लाल रंग का वस्त्र पहने हुए रुद्राभिषेक करते हुए अपनी एक फोटो सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं! भगवान शिव आपको शक्ति, बुद्धि और खुशी दें। हर हर महादेव!"
इधर, आकाश यादव द्वारा इंस्टाग्राम पर विडिया शेयर किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आकाश यादव पूजा कर रहे हैं और उनके गोद में एक बच्ची है। वीडियो पर लिखा है, "एक मामा की पहली बेटी उसकी भांजी होती है।" साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में एक डायलॉग चल रहा है, "तुम मन में स्मरण करो, मैं सुनता हूं। तुम मन में मुझे पुकारो, मैं आता हूं। मुझे कुछ नहीं चाहिए। अगर तुम मन को शिवमय करो तो वहीं मेरा शांति से परिपूर्ण कैलाश, वही मेरी सुंदर काशी, वहीं मेरी उज्जैनी।" बता दें कि बच्ची का नाम उज्जैनी रखा गया है।
आकाश यादव ने इससे पहले भी सोशल मीडिया पर नवजात का हाथ पकड़े एक फोटो शेयर की थी, जिसके नीचे उन्होंने लिखा था, "मेरी उज्जैनी।"
दरअसल, 5 फरवरी को खबर आई कि अनुष्का यादव ने एक बेटी को जन्म दिया हैं। इसके बाद, 9 फरवरी को चर्चा होने लगी कि बच्ची के पिता तेज प्रताप यादव हैं। मामला बढ़ने पर तेज प्रताप यादव सामने आए और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि इस पूरी घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने खबरों को मनगढ़ंत बताया और कुछ लोगों पर साजिश करने का आरोप लगाया। तेज प्रताप ने यह भी दावा किया कि बच्ची आकाश भाटी नाम के एक आदमी की बेटी है।
इस बीच, आकाश यादव ने इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके घर एक "लक्ष्मी" आई है और उन्होंने उसका नाम उज्जैनी रखा है। पिता के नाम को लेकर चल रहे सस्पेंस पर आकाश ने दावा करते हुए कहा, "मैं अपनी भांजी के पिता का नाम सबके सामने नहीं लूंगा, क्योंकि उनकी जान को खतरा है और वह इस समय कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं।" उन्होंने कहा कि वह तेज प्रताप के आरोपों को एक कान से सुनते हैं और दूसरे से निकाल देते हैं, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर किसी ने उनकी बहन या भांजी पर उंगली उठाई तो वह उन्हें नहीं छोड़ेंगे।
Updated on:
15 Feb 2026 04:59 pm
Published on:
15 Feb 2026 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
