
सांकेतिक तस्वीर (AI Generated)
Bihar News: बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना इलाके के एक सरकारी मिडिल स्कूल में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सरकार स्कूल के टीचर पर स्कूल कैंपस में 10 साल के छठी क्लास के छात्र के साथ मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया।
घटना 11 फरवरी की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, स्कूल में प्रतिनियुक्त सामस के रहने वाले सदन कुमार ने छात्र को किसी बहाने से अपने ऑफिस में बुलाया। वहां टीचर मासूम छात्र के साथ गंदी और अश्लील हरकतें करने लगा। इसी बीच छात्र के कुछ क्लासमेट्स ने खिड़की या दरवाजे से यह संदिग्ध स्थिति देख ली। तभी पकड़े जाने के डर से आरोपी टीचर ने छात्र को डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया।
डरे हुए छात्र के सहपाठियों ने हिम्मत करके जब गांव वालों को पूरी बात बताई। तब घर वालों ने बच्चे से इस बारे में पूछा तो उसने रोते हुए अपनी पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में लोग स्कूल पहुंचे और आरोपी टीचर को पकड़ लिया। गांव वालों का कहना है कि भीड़ के दबाव में घरवालों के सामने टीचर ने अपनी गलती मान ली। सूचना मिलने पर बरबीघा पुलिस मौके पर पहुंची और टीचर को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
विद्यालय प्रशासन ने इस घटना की निंदा की है। लेकिन ग्रामीण आरोपी शिक्षक की सेवा समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग के DPO रवि शास्त्री भी पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली और विभाग को मामले से संबंधित अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। वहीं, SDPO डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और सख्त एक्शन ले रही है।
Published on:
15 Feb 2026 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
