
Ganesh Kumar
एक बार फिर बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा सवालों के घेरे में आ गई है। जहां पिछले दिनों मीडिया टेस्ट में फेल होने के बाद बिहार इंटर परीक्षा 2017 के आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसका रिजल्ट भी रद्द कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने शुक्रवार को गणेश कुमार का रिजल्ट को निलंबित कर उसके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। तो वहीं उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि गणेश कुमार ने अपनी उम्र छिपाकर परीक्षा का फॉर्म भरा था। बोर्ड ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप दर्ज कराया है।
दरअसल पिछले दिनों बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में 12वीं (इंटर) के आर्ट्स संकाय के टॉपर गणेश कुमार को 82 प्रतिशत अंक मिले थे। एक चैनल का दावा था कि गणेश को संगीत विषय की प्राथमिक जानकारी भी नहीं है। गणेश को संगीत के सुर और ताल, गद्य और पद्य तथा मुखड़े तक की जानकारी नहीं है। ऐसे में इसको लकेर उसका संगीत का ज्ञान संदेह के घेरे में आ गाया था। और इस मामले पर विवाद शुरु हो गया था।
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल भी इंटर आर्ट्स टॉपर रूबी राय के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी। और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बाद में बोर्ड ने उसका भी रिजल्ट रद्द कर दिया था। जहां रिजल्ट आने के बाद मीडिया कर्मियों ने रूबी से सवाल जवाब किए थे तो उसने पॉलिटिकल साइंस की जगह प्रोडिकल साइंस बताया था। जिसके बाद जांच हुई तो उसकी असलियत सामने आ गई। फिर एक बार बिहार बोर्ड के रिजल्ट में ऐसा ही देखने को मिला।
इससे पहले वर्ष 2016 इंटर आर्ट्स की टॉपर रूबी राय का रिजल्ट रद किया गया था। इंटर रिजल्ट आने के बाद जब मीडिया कर्मियों ने रूबी से पूछा कि आपने किन-किन विषयों की परीक्षा दी थी, तो उसने साथ ही उसने कहा था कि इस विषय में खाना बनाना सिखाया जाता है। जिसके बाद जांच हुई तो उसकी असलियत सामने आ गई। फिर एक बार बिहार बोर्ड के रिजल्ट में ऐसा ही देखने को मिला।
सूत्रों के मुताबिक, मैट्रिक परीक्षा में भी फर्जीवाड़ा किया था। साथ ही उसने 1990 में संयुक्त बिहार-झारखंड से मैट्रिक की परीक्षा दी थी। गणेश कुमार झारखंड के गिरीडीह का रहने वाला है, लेकिन इंटर की पढ़ाई करने के लिए वह बिहार के समस्तीपुर के रामनंदन सिंह जगदीप नारायण उच्च माध्यमिक स्कूल को चुना। यहां उसने 2015 में दाखिला लिया था।
वहीं इस विवाद के बाद राज्य के शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने कहा था कि सिर्फ निगेटिव बातों का प्रचार किया जा रहा है। टॉपर रहे गणेश के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि जिन्होंने उनसे संगीत के बारे में सवाल पूछा, क्या वे संगीतज्ञ थे? केवल निगेटिव बतों का प्रचार किया जा रहा है।
Published on:
03 Jun 2017 07:20 am
बड़ी खबरें
View Allराज्य
ट्रेंडिंग
