
एनकाउंटर (फाइल फोटो)
Patna Crime News: पटना पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात नीतीश जख्मी हो गया। जख्मी नीतीश को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया । पुलिस ने मौके से पिस्टल, कट्टा और 2 खोखा बरामद किया है। नीतीश ने मनेर में स्वर्ण व्यापारी संजय सोनी की दुकान पर लूटपाट के दौरान गोलीबारी की थी । सीसीटीवी फुटेज में उसकी संलिप्ता के बाद पुलिस उनकी तलाश में थी, गुरुवार को दरवेशपुर में पुलिस मुठभेड़ में वह जख्मी हो गया।
नीतीश ने 9 जनवरी को कारोबारी सोनी से गहने लूटने का प्रयास किया था। सोनी के विरोध पर नीतीश ने उसे गोली मारकर जख्मी कर दिया था। पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए था। नीतीश के साथ लूट पाट करने में दो अन्य अपराधी भी घटनास्थल पर थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नीतीश की पहचान कर गुरूवार को उसे मनेर में गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही नीतीश ने गोली चला दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की जिसमें वह जख्मी हो गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद नीतीश बार बार अपना लोकेशन बदल रहा था। लेकिन, गुरूवार की रात में पुलिस को उसका लोकेशन मनेर के रतनटोला में मिला था।
नीतीश और उसके दो साथियों ने 9 जनवरी को संजय सोनी पहले घर पिस्टल दिखाकर रोका, फिर उनके साथ लूट पाट का प्रयास करने लगे। संजय ने जब लूट पाट का विरोध किया तो नीतीश ने गोली चला दी थी। जिससे संजय जख्मी हो गए थे। इसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में दिख रहा था कि दो युवक पहले से घटनास्थल पर खड़े थे, जबकि तीसरा बाइक से आकर उनके साथ खड़ा हो गया। अपराधी लगातार फोन पर किसी के संपर्क में थे। संजय सोनी जैसे ही अपनी दुकान बंद कर बाइक से वहां पहुंचे, अपराधियों ने उन्हें रोका। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में दोनों के बीच धक्का-मुक्की दिखा। इसके बाद संजय को गोली मार दी गई। शोर सुनकर भीड़ जुटते देख तीनों अपराधी हथियार लहराते हुए पैदल ही मनेर चौराहा की ओर फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद फुटेज देख पुलिस ने नीतीश की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के जैसे ही छापेमारी शुरू की वह अपना बार बार लोकेशन बदलने लगा था। गुरूवार को पुलिस को नीतीश का जैसे ही मनेर में लोकेशन मिला पुलिस उसको गिरफ्तार करने के लिए पहुंची। लेकिन पुलिस को देखते ही उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह जख्मी हो गया। संजय सोनी का मनेर में गर्ल्स स्कूल के पास आभूषण की दुकान है।
नीतीश से पहले पुलिस ने पटना के बाढ़ में एनकाउंटर किया था। इस एनकाउंटर में हत्या के आरोपी प्रह्ललाद कुमार जख्मी हुआ था। 2 जनवरी को हुई पटना पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मैनेजर राय जख्मी हुआ था। पुलिस के अनुसार, पटना एसटीएफ और कुख्यात अपराधी मैनेजर राय के बीच मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब 6 राउंड गोलियां चली थी। इस मुठभेड़ में जख्मी मैनेजर राय के पैर में गोली लगी था। पटना एम्स में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मौके से दो कारतूस और एक कट्टा बरामद किए थे।
Updated on:
17 Jan 2026 10:01 am
Published on:
16 Jan 2026 08:46 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
