17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya : सरयू नदी का कहर जारी, स्नान घाट की सीढ़ियों पर कर रहें शवों का अंतिम संस्कार

अयोध्या में सरयू नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है । सरयू नदी इस समय खतरे के निशान से लगभग 50 सेमी ऊपर बह रही है। नदी का स्तर इतना बढ़ गया है कि जहां पर शव का दाह संस्कार होना था वहां पर भी पानी भर गया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Sep 20, 2022

river.png

सरयू नदी के घाट पर लोग दाह संस्कार करते हुए

अयोध्या : सरयू नदी इस समय खतरे के निशान से लगभग 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। सरयू नदी में लगातार जल स्तर बढ़ रहा है । जल स्तर बढ़ने से पर्यटकों और स्नानार्थियों के लिए खतरा पैदा हो गया है। सरयू नदी अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है ।

अयोध्या में संत तुलसीदास घाट से लेकर चौधरी चरण सिंह घाट तक सीढ़ियों के पास पानी पहुंच चुका है। अयोध्या में सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने से घाट के किनारे अंतिम संस्कार करने वाले के लिए दिक्कत हो गई है। सरयू नदी के तट के समीप हमेशा से ही रेलवे पुल के नीचे ही शव का दाह संस्कार होता रहा है लेकिन कल अचानक से नदी का जल स्तर बढ़ने से वहां पर भी पानी भर गया । जिससे लोगों को मजबूर होकर घाट के सीड़ियों पर दाह संस्कार करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव ने सदन में बीजेपी पर बोला हमला ,कहा -भाजपा सरकार में एंबुलेंस तब मिलती है जब पैसा वसूल लिया जाता है

जल आयोग के मुताबिक नदी के जलस्तर में अभी बढ़ोतरी के आसार
अयोध्या जल आयोग के मुताबिक नदी में अभी जल का स्तर बढ़ने के आसार पर हैं। सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से लगभग 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। सरयू नदी में जल स्तर बढ़ने से तटीय के लोग और ग्रामीण के मन में चिंता सता रही है। नदी का पानी का बढ़ जाए और उनको अपना घर द्नार छोड़कर दूसरी जगह पर जाना पड़े ।

रामनगरी में सबसे विकट समस्या लोगों के अंतिम संस्कार की खड़ी हो गई है। सरयू के घाट पर स्थित श्मशान घाट पूर्ण रूप से जलमग्न हो गया है। ऐसे में लोग घाटों की सीढ़ियों पर अंतिम संस्कार कर रहे हैं। जिसे लेकर आस पास लोग विरोध कर रहे हैं। समस्या इतनी विकट है कि जाएं तो जाएं कहां, क्योंकि दूरदराज से लोग अपने प्रियजनों के शव का अंतिम संस्कार के लिए सरयू नदी पहुंच रहे हैं। इधर, श्मशान घाट पूरी तरह से जलमग्न है।

यह भी पढ़ें: सदन में योगी मंत्री खन्ना पूर्व स्पीकर पर भड़क गए,जब पूर्व स्पीकर और विधायक ने कहा आजकल पुलिस का काम घर गिराना,एनकाउंटर करना

लकड़ी बेचने वालों की नदी में बह गई लकड़ी
सरयू नदी के किनारे लकड़ी व्यवसाई जो श्मशान घाट पर लकड़ी बेचते हैं। उन सब लोगों की लकड़ियां सरयू में बह गई हैं। इसके अलावा श्मशान घाट पर चाय और छोटी मोटी दुकान करके अपनी जीविका चलाने वाले लोगों को इतना भी मौका नहीं मिला कि वे अपनी दुकान है या सामान हटा सकें। उन दुकानें और समान भी नदी में बह गया।