
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। सदन में सता और विपक्ष की तरफ से खूब गरमा गर्मी देखने को मिल रही है। आज मंगलवार को जब सदन में कारवाई शुरू हुई तब विपक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया । जिससे कुछ देर तक कारवाई स्थगित रही इसके बाद कारवाई शुरू हुई और सदन में सत्ता और विपक्ष में तीखी बहस देखनी को मिली।
ऐसा ही एक सदन में एक मामला सामने आया जब पूर्व स्पीकर और सपा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय ने संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना से जवाब मांगा और यूपी पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल पुलिस का काम बढ़ गया है। घर गिराने,एनकाउंटर करने जैसे कई काम होते हैं, इसलिए वह मुकदमे की ठीक से विवेचना नहीं कर पा रही है। ऐसे में न्यायालय में मुकदमें छूट जाते हैं।
पूर्व स्पीकर माता प्रसाद पाण्डेय ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिखर गई है। पुलिस अपना काम सही से नहीं कर रही है। पुलिस सही से काम करने बजाय एनकाउंटर, घर गिराने जैसे काम कर रही है।
माता प्रसाद ने आगे बीजेपी पर सवाल दागते हुए पूछा कि क्या मुख्यमंत्री जी ऐसे मुकदमों की विवेचना करने के लिए पुलिस की नई टीम बनाएंगे जो केवल विवेचना करें।
माता प्रसाद पाण्डेय के सवाल पर भड़क गए मंत्री सुरेश खन्ना
सपा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री सुरेश खन्ना सपा पर बरस पड़े और कहा कि पिछले 10 सालों में यूपी की कानून व्यवस्था में जमीन आसमान का अंतर आया है। उत्तर प्रदेश की पुलिस में सुधार हुए हैं, इसी वजह से हमारा क्राइम रेट डाउन हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि आपका जो सवाल है वो कानून-व्यवस्था से संबंधित सवाल है। कानून-व्यवस्था का ही विवेचना भी एक अंग है। अगर विवेचना प्रॉपर नहीं होती तो हम सजा भी नहीं दिला पाते।
खन्ना ने कहा कि इतनी जल्दी सजा दिलाने का मतलब है कि विवेचना समय से परफ़र्म की गई है। यह विवेचना की वजह से है कि डकैती में 79.78 फीसदी, लूट में 60.40 फीसदी, हत्या 88 फीसदी, फिरौती में 40, बलात्कार में 22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एनसीआरबी ने योगी सरकार को एप्रिशियेट किया है।
सपा और बीजेपी में तीखी बहस
जब सदन में आज कारवाई शुरू हुई तब सत्ता और विपक्ष दोनों मे तीखी बहस देखने को मिली। अखिलेश यादव ने यूपी के स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला। वहीं नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष नेता अखिलेश यादव के सवाल का जबाब दिया लेकिन अखिलेश यादव सीएम योगी के सवाल से संतुष्ट नहीं हुए बाद में सदन से वॉक आउट हो गए।
Updated on:
20 Sep 2022, 4:46 PM IST
Published on:
20 Sep 2022, 4:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.