27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aligarh: पत्नी की खौफनाक साजिश हुई नाकाम, प्रेमी के साथ मिलकर पति की करना चाहती थी हत्या

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में कोतवाली इगलास थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामाला सामना है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल कल देर रात पत्नी प्रेमी के संग मिलकर अपने पति को मारने की कोशिश की। फिलहॉल यह कोशिश नाकाम रही ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 20 Sep 2022, 11:56 AM IST

sssssf.png

कोतवाली इगलास

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली इगलास थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करने की खौफनाक साजिश रच डाली। देर रात जब पति चारपाई पर सो रहा था। उसी दौरान हत्या करने की कहानी गढ़ी गई। स्क्रिप्ट के तहत पत्नी का आशिक और उसका साथी उसके घर पहुंच गए। चारपाई पर सो रहे पति को दबोच लिया। गला दबाकर हथौड़े से उसकी हत्या करने की कोशिश गई।

जब पत्नी प्रेमी संग अपने पति को मारने की कोशिश
पत्नी और उसके साथी के साथ मिलकर की जा रही हत्या की कोशिश के दौरान चीख-पुकार की आवाज सुनकर घर के लोग नींद से जाग गए और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। तो उसकी पत्नी व प्रेमी और उसका साथी उसको जान से मारने की धमकी देते हो मौके से फरार हो गए। इसके बाद पति ने थाने पहुंचकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी समेत उसके साथी के खिलाफ हत्या किए जाने का षड्यंत्र रचने के आरोप मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित में तहरीर दी गई। पुलिस ने पति द्वारा अपनी पत्नी के द्वारा अपनी हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में पत्नी समेत उसके प्रेमी सहित तीन लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया गया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।

यह भी पढ़ें: थप्पड़बाज दरोगा को एसपी ने किया लाइन हाजिर, गुमशुदी भतीजी की रिपोर्ट लिखाने थाने गया था युवक

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली इगलास के कस्बा इगलास निवासी एक व्यक्ति ने थाने पहुंच कर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई लिखित शिकायत में अपनी पत्नी ओर उसके प्रेमी व एक अन्य युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उसका कहना है कि उसकी पत्नी ने प्रेमी व उसके साथी के साथ मिलकर हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इगलास कस्बा के शिवपार्क के पास रहने वाले कलुआ पुत्र रसीद खां का कहना है कि उसकी पत्नी रूखसार कई बार अपने प्रेमी पप्पन निवासी मौहल्ला तकिया के साथ भाग चुकी है। वह पंचायत जोड़कर किसी प्रकार पत्नी को घर ले आया था।

यह भी पढ़ें:देवरिया : जर्जर मकान गिरने से 3 लोगों की मौत,मृतक के परिजनों से मिले डीएम जेपी सिंह

देर रात्रि करीब 11 बजे वह घर पर सो रहा था। उसी दौरान घर के आंगन में कुछ लोगों की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। घर पर उसकी पत्नी से पप्पन व श्यामा निवासी सराय बाजार बात कर रहे थे। टोकने पर पत्नी ने अपने प्रेमी से उसे जान से मारने की बात कही। उसकी पत्नी ने हाथ, श्याम ने पैर पकड़ लिए और पप्पन ने गला दवा दिया। इस दौरान पत्नी जब अपने प्रेमी ओर उसके साथ मौजूद साथी जब उसको गला दबाकर हत्या करने की कोशिश कर रहे थे तभी उसकी चीख की आवाज सुनकर भाई व मां मौके पर पहुंच गए और तीनों आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी।

यह भी पढ़ें: बिजली कटने से परेशान हैं तो घर लाएं यह एलईडी बल्ब, बिना बिजली के पांच घंटे तक जलेगा

वहीं इस मामले पर कोतवाली इगलास इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना है कि पति की तहरीर पर उसकी पत्नी सहित तीनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा जांच कर कार्रवाई की जाएगी।