
अलवर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां शहर के नजदीक अलवर वन मंडल क्षेत्र डहरा शाहपुर अमृतवास में एक मादा पैंथर और उसके दो शावकों की मौत हो गई है। बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत होना सामने आया है। हालांकि अभी तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस हादसे को लेकर वन विभाग पर सवाल उठे रहे हैं। लोगों का कहना है कि वनक्षेत्र के आसपास के आखिर बिजली लाइन क्यों डाली गई ? आशंका यह भी है कि शिकार के मकसद से तो इन्हे नहीं मारा गया। क्योंकि एक साल पहले भी इस क्षेत्र में तीन पैंथर की मौत हो चुकी है।
घटना शुक्रवार रात 10 बजे के आसपास की है। लाइन की चपेट में आने से तीनों का शरीर बुरी तरह जल गया। सूचना के बाद वन रेंजर व अन्य कार्मिक मौके पर पहुंचे। तीनों के शव को कटीघाटी लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जिस जगह यह हादसा हुआ है, वहां बाघ की मूवमेंट रहती है। यह सरिस्का बाघ अभयारण्य का हिस्सा है। यहां कई बार बाघ एसटी—18 और 2303 की मूवमेंट दिखी है। इसके अलावा भी कई वन्यजीव यहां आते हैं। यह जगह अलवर शहर से महज 15 किमी की दूरी पर है।
Updated on:
22 Jun 2024 12:55 pm
Published on:
22 Jun 2024 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
