सूत्रों के मुताबिक, जब राहुल गांधी और अखिलेश यादव का काफिल रोड शो करते हुए वाराणसी के चौकाघाट पहुंचा, तभी सपा और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच नोक -झोंक शुरु हो गई। जिसके बाद दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। तो वहीं झड़प के दौरान पत्थरबाजी की भी घटना सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अपनी मुस्तैदी दिखते हुए तुरंत कार्यवाई की और मामला को शांत करा लिया।