
एक लाख के इनामी सहित 2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Naxali Surrender: एक लाख रुपए के इनामी सहित दो नक्सलियों ने पुलिस व सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण नक्सली(Naxali Surrender)कई नक्सली घटनाओं में शामिल थे, जिन्होंने पुलिस व सीआरपीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में लौट आए हैं।
वहीं आत्म समर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी। जिले में चलाए जा रहे "पूना नाम अभियान" से प्रभावित होकर नक्सली संगठन में 2 सक्रिय सदस्य पुलिस व सीआरपीएफ अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण(Naxali Surrender) किया।
1 लाख का इनाम घोषित
आत्म समर्पित नक्सली लेकाम गुज्जा डीएकेएमएस अध्यक्ष 1 लाख इनाम, निवासी थाना चिंतागुफा क्षेत्र, मड़कम हिड़िया मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर निवासी थाना चिंतलनार क्षेत्र ने शनिवार को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में उप पुलिस अधीक्षक तोमेश वर्मा, निरीक्षक आई. एस. मूर्ती, 223 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण (Naxali Surrender)किया।
स्थाई वारंट भी जारी
दोनों आत्मसमर्पित नक्सली प्रतिबंधित नक्सली संगठन में जुड़कर थाना चिंतागुफा व थाना चिंतलनार क्षेत्रों में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल थे। इन दोनों के ऊपर थानों में स्थाई वारंट भी जारी था।
Published on:
08 Jan 2023 02:34 pm
बड़ी खबरें
View Allसुकमा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
