
बोले - कांग्रेस नहीं चाहते थे अयोध्या में राम मंदिर बने...
सुकमा। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दो दिवसीय कार्यक्रम पर प्रदेश दौरे पर है। सीएम योगी आज सुकमा पहुंचे है। इस दौरान जनसभा के कार्यक्रम को संबोधित किए।
जनसभा में मुख्यमंत्री योगी कांग्रेस पर जमकर हमला किए। सीएम योगी बोले - कांग्रेस नहीं चाहते थे कि, अयोध्या में राम मंदिर बने। अगर कांग्रेस चाहते तो 1947 में 1948, 52, 53, 54 में लंबे समय तक उनकी सरकार रही। उन्होंने कभी राम मंदिर का निर्माण नहीं करने दिया। उन्होंने सिर्फ विवाद खड़ा किया। कांग्रेस रामभक्तों को मरवाते थे, पिटवाते थे, उन पर गोली चलवाते थे। कभी भी उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए कार्य नहीं किया। बल्कि, उन्होंने ऐसा कहा कि, राम है या नहीं हम तो ये भी नहीं जानते...
यह भी पढ़ें : cg election 2023 3 : बीजेपी की हत्या पर सीएम बघेल ने दिया बड़ा बयान, बोले - छोटी-मोटी घटनाएं हो रही हैं
Updated on:
05 Nov 2023 02:36 pm
Published on:
05 Nov 2023 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allसुकमा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
