सुरक्षा बलों की सहायता से संचार सुविधा का विस्तार सफलतापूर्वक किया गया। मजबूत नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं से न केवल स्थानीय निवासियों को अपने परिजनों से संपर्क साधने में आसानी होगी, बल्कि यह सुविधा छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी एक वरदान साबित होगी।