13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुकमा के ग्राउंड जीरो पर पहुंचे DGP अशोक जुनेजा, जवानो से मुलाक़ात कर बढ़ाया हौसला

DGP Ashok Juneja: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के अंतर्गत आने वाले जगरगुंडा में शनिवार सुबह नक्सली हमला हो गया। इस हमले में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए। इस हमले के बाद पुलिस ने छह नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की थी।

less than 1 minute read
Google source verification
.

DGP अशोक जुनेजा

DGP Ashok Juneja: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के अंतर्गत आने वाले जगरगुंडा में शनिवार सुबह नक्सली हमला हो गया। इस हमले में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए। इस हमले के बाद पुलिस ने छह नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की थी। इस हमले के 24 घंटे बाद प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फ़ोर्स के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुकमा के ग्राउंड जीरो पर पहुंचे।


इस दौरान बस्तर आईजी और सुकमा एसपी सहित पुलिस के आला अफसर भी मौके पर मौजूद रहे। ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीजीपी ने मुठभेड़ वाली जगह का बहुत ही बारीकी से जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने अफसरों से चर्चा की और इस संबंध में जानकारी जुटाई। उन्होंने पुलिस के जवानो से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया।

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा इस हमले में शामिल नक्सलियों की पहचान कर उनकी खोजबीन की जा रही हैं। इस हमले में एएसआई रामूराम नाग, प्रधान आरक्षक कुंजाम जोगा और आरक्षक वंजन भीमा शहीद हो गए।

यह भी पढ़ें: BPS Election: अब बस्तर परिवहन संघ की स्टेयरिंग थामेंगे प्रदीप पाठक, आधी रात तक चला रिकाउंटिंग

जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह जवानों की गश्ती करने की जानकारी नक्सलियो को लग गई थी, जिसके बाद नक्सलियों ने सबसे पहले बम विस्फोट किया। उसके बाद जवानों पर फायरिंग की, हालांकि जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से लगभग एक से डेढ़ घंटे तक मुठभेड़ चली।

लेकिन ब्लास्ट के बाद नक्सलियो के पहली फायरिंग में ही एएसआई रामुराम नाग, सहायक आरक्षक वंजम भीमा और आरक्षक कुंजाम जोगा को गोली लगी। जिसके बाद साथी जवानों ने जैसे तैसे घटनास्थल से घायल जवानो को जगरगुंडा कैम्प पहुचाया। लेकिन तब तक तीनो जवानों की शहादत हो गई।