
8 नक्सलियों समेत 10 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, 19 साल से बस्तर में मचा रहे थे आतंक
सुकमा। छत्तीसगढ़ प्रदेश नक्सल आतंक के नाम से सदा से ही चर्चे में रहा है। लेकिन सुकमा जिला पुलिस ने इस आतंक को ख़त्म करने के लिए कई तरीके खोज निकला है। सुकमा पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में जवानों की तेज सर्चिंग और सरकार की पुर्नवास योजना से प्रभावित होकर सोमवार को कोंटा में एक दस लाख के इनामी गड्डो कृष्णा उर्फ बदरू नाम के नक्सली समेत 8 नक्सलियों ने पुलिस के सामने बिना हथियार के साथ आत्मसर्पण किया है।
शासन के पुनर्वास नीति से हुए प्रभावित
पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले जन मिलिशिया नक्सली संगठन के सदस्यों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर समाज के मुख्यधारा से जुडने का काम किये है. आत्मसमर्पण किये इन नक्सलियों ने बताया कि नक्सली संगठन के सदस्य बहकावे में लाकर आपराधिक दुनिया में धकेल देते हैं. जहां हर दिन जीवन और मौत से जूझना पड़ता है. साथ इन नक्सलियों ने नक्सली विचारधारा को खोखली विचाराधार करार दिया है. एएसपी सिद्धार्थ तिवारी ने 9 नक्सलियों के सरेंडर करने की पुष्टि की है. इस अवसर पर सेना के कई अधिकारी मौजूद रहे.
आपको बता दें सरेंडर करने वालों में नक्सली पति - पत्नी भी शामिल है। जिन पर लाखों रुपए के इनाम घोषित है। इन नक्सलियों ने दर्जनों अपराधिक मामलों अंजाम दिया है। आत्समर्पण करने वालों में गड्डो कृष्णा उर्फ बदरू दस लाख का इनामी नक्सली है जो कई अपराधिक मामलों में शामिल रहा है। आत्मसमर्पित नक्सली गड्डो कृष्णा उर्फ बदरू को वर्ष 2001 में नक्सली संगठन में शामिल किया गया था।
नक्सली संगठन में शामिल होकर एक वर्ष अहेरी एलओएस सदस्य, एक वर्ष अहेरी एरिया कमेटी इंचार्ज सुनील का सुरक्षा गार्ड, एक वर्ष गढ़चिरौली डिवीजन इंचार्ज विकास का सुरक्षा गार्ड, वर्ष 2004 – 2006 तक गढ़चिरौली डिवीजन एक्शन टीम सदस्य, वर्ष 2007 प्लाटून नंबर 03 डिप्टी कमांडर, एक वर्ष प्लाटून नंबर 15 डिप्टी कमांडर एक वर्ष कंपनी नंबर 04 डिप्टी कमांडर, उसके बाद वर्ष 2010 से 2018 तक कंपनी नंबर 04 कमांडर के पद पर सक्रिय रूप से कार्यरत रहा, आत्मसमर्पित नक्सली बदरू मुख्यतः उत्तर गढ़चिरौली एवं राजनांदगांव क्षेत्र में विभिन्न नक्सली घटनाओं में सम्मिलित रहा।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों नाम
1 गड्डो कृष्णा उर्फ बदरू (10 लाख का इनामी नक्सली)
2 कुंजाम हिड़मा उर्फ विज्जा
3 कुंजामी बंधरा
4 मड़कम सन्नी (महिला)
5 मड़कम बोटी उर्फ बंधरा
6 पोडियम हंगा उर्फ पेद्दा
7 कवासी हिड़मा
9 मड़कम मुके
Published on:
11 Nov 2019, 3:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.