
Bijapur Naxali Encounter File Photo
Sukma Naxali Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 25 फरवरी को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था। इस मुठभेड़ में तीन जवानों की शहादत हो गई। अब इसे लेकर नक्सलियों ने एक पर्चा जारी किया है। इस पर्चे में नक्सली लीडर समता ने यह दावा किया है कि, इस मुठभेड़ में 6 जवान शहीद और 12 जवान घायल हुए हैं। यहां तक कि नक्सलियों ने इस पर्चे में मुठभेड़ स्थल से जवानों के 3 हथियार सहित अन्य सामान भी लूटने की बात लिखी है। नक्सलियों ने सुकमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत CG के CM भूपेश बघेल को नक्सली मुठभेड़ में जवानों की शहादत का जिम्मेदार बताया है।
पुलिसकर्मियों की शहादत के लिए नेता जिम्मेदार
नक्सलियों के मुताबिक, नेता 'पुलिसकर्मियों की शहादत के लिए जिम्मेदार हैं। इन नेताओं ने ही कॉरपोरेट घरानों अंबानी, अडानी, टाटा, जिंदल जैसे पूंजीपतियों के फायदे के लिए इन्हें भेजा। बस्तर के आदिवासी, मजदूर किसानों के जल-जंगल-जमीन और अधिकार को लूटने के लिए नए पुलिस कैंप खोले जा रहे हैं।
पुलिस अफसर सच को छिपा रहे
दक्षिण सब जोनल ब्यूरो प्रवक्ता कमांडर समता के अनुसार, सुकमा के जगरगुंडा में उनकी PLGA ने पुलिस की रोड ओपनिंग पार्टी पर ताबड़तोड़ हमला किया था। इस दौरान मौके से AK-47, पिस्टल समेत 3 हथियार और गोला-बारूद भी लुटे गए। लेकिन पुलिस अफसर इस सच को सभी से छिपा रहे हैं।
कहा- विकास मॉडल आम जनता के लिए नहीं
नक्सलियों ने कहा, 'शहीदों के परिवार के सदस्यों के प्रति हमारी सहानुभूति है। लेकिन पुलिस वालों से हम अपील करते हैं कि, अपने प्राण को बेफिजूल पूंजीपतियों के लिए न दें। आज की स्थिति में सोच समझकर जनता के पक्ष में खड़े होएं। देश का विकास मॉडल आम जनता के लिए नहीं है। पूंजीपति विकास मॉडल है। इस मोडल का जनता विरोध कर रही है। इस वजह से देश की अर्थव्यवस्था को बुनियादी ढांचा में बदलने की कोशिश की जा रही है।
Published on:
02 Mar 2023 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allसुकमा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
