पत्र में सरपंच ने लिखा कि ग्राम पंचायत रेगडगट्टा के अंतर्गत मनरेगा के तहत आंगनबाड़ी, तालाब, स्कूल भवन का निर्माण किया गया था । जिसमें रेगड़गट्टा के ताड़गुड़ा , रेगड़गट्टा पटेलपारा , मूसलमडगु के ग्रामीणों ने मजदूरी की, दो साल बीतने के बाद भी ग्रामीणों को मजदूरी भुगतान नहीं किया गया। पत्रिका ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामला संज्ञान में आने के बाद जिला पंचायत ने संज्ञान में लेते हुए संबंधित सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।