14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैगंबर मोहम्मद साहब शाकाहारी थे, नहीं खाते थे मांस-मछली: बीजेपी MP मेनका गांधी

मेनका गांधी ने कहा है कि उन्होंने कुरान को करीब 50 बार पढ़ा है। इसलिए वो ऐसा कह रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
maneka Gandi

मेनका गांधी पशुओं की सुरक्षा के लिए कई अभियान भी चलाती रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी ने कहा है पैगंबर मोहम्मद साहब शाकाहारी थे, वो मांस-मछली नहीं खाते थे। अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में शिक्षकों से बात करते हुए मेनका गांधी ने ये बात कही।


कोई धर्म नहीं सिखाता गलत बात
पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका चुनाव प्रचार के लिए सुल्तानपुर में हैं। बुधवार को एक स्कूल में मेनका गांधी ने बच्चों को सम्मानित किया। यहां उन्होंने कहा कि बच्चों को मांसाहार से दूर रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि खानपान को धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। पैगंबर मोहम्मद साहब खुद शाकाहारी थे। उन्होंने इस दौरान 50 बार कुरान पढ़ने की बात कही।

मेनका गांधी ने कहा कि कोई भी धर्म व कौम हिंसा की बात नहीं करता है। सभी आपस में प्रेम व भाईचारा बढ़ाने की बात करते हैं। इसलिए बच्चों को स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही सभी धर्मों के बारे में भी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने सभी धर्मों की किताबों को स्कूलों में पढ़ाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: सपा कैंडिडेट वंदना मिश्रा के वोट को EVM ने बता दिया इनवैलिड