
Bloody play
सुल्तानपुर. प्रशासन द्वारा दिए गए स्टे के बावजूद मकान निर्माण रोकवाना विपक्षियों को नागवार गुजरा। शराब के नशे में धुत होकर ऐसा तांडव मचाया कि आस-पास के लोग भी सहम गए। धारदार हथियार से हमलावरों ने शिक्षक और उसकी भाभी को मौत के घाट उतार दिया। हमले में महिलाओं समेत सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के मद्देनजर कई थानों की पुलिस फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है।
घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूरे गुरुदत्त तिवारी मजरे पारा गनापुर गांव की है। रविवार की रात विपक्षियों ने विद्याधर तिवारी के परिवार पर सोते समय हमला कर दिया। आरोप है कि दुर्गेश तिवारी अपने परिवार के साथ धारदार हथियार व लोहे की रॉड से लैस होकर बाहर बिस्तर में लेटे राम तीर्थ तिवारी व राम मिलन तिवारी पर हमला बोल दिया। इनकी चीख पुकार पर परिवार के विद्या प्रसाद तिवारी (41) पुत्र राम मिलन, ऊषा देवी (34) पत्नी अंबिका प्रसाद, लकी(12) पुत्र विद्या प्रसाद, विभा तिवारी (38) पत्नी विद्या प्रसाद, राम मिलन तिवारी (70) पुत्र रघुनन्दन तिवारी, मृदुल तिवारी (11) पुत्र अंबिका प्रसाद, राजदेई (68) पत्नी राममिलन, आशा देवी (40) पत्नी आद्या प्रसाद, राम तीर्थ (60) पुत्र रघुनन्दन, वरुण तिवारी (17) पुत्र लालता प्रसाद तिवारी, गोलू (15) पुत्र आद्द्या प्रसाद को मारकर गंभीर रूप से घायल कर हमलावर फरार हो गए।
आरोप यह है कि हमलावरों में दुर्गेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, अवधेश मिश्रा पुत्रगण रामराज मिश्रा व रामराज मिश्रा पुत्र राम प्रसाद मिश्र शामिल थे। जिनसे जमीनी विवाद वर्षों से चला आ रहा है। एक दिसम्बर को विवादित स्थल पर विपक्षी दुर्गेश आदि ने मकान निर्माण शुरू किया तो विद्या प्रसाद ने पुलिस की मदद से निर्माण कार्य रुकवा दिया। तब से दोनों परिवार के लोगों में दुश्मनी बढ़ती गयी, जिसको लेकर सहायक अध्यापक विद्या प्रसाद तिवारी के परिवार पर विपक्षियों ने हमला बोल दिया, जिसमे 11 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिसमें सहायक अध्यापक विद्या प्रसाद तिवारी व उनकी भाभी ऊषा देवी की रास्ते में ही मौत हो गई।
"विवादित भूखंड पर हुआ था स्टे लेकिन जबरन हो रहा था निर्माण"
पूरे गुरुदत्त तिवारी गांव में बाग की जमीन में पूरा गांव बसा हुआ है। जिस पर मृतक विद्या प्रसाद के परिवारीजन पूरे गांव पर न्यायालय से वर्षों पूर्व स्थगनादेश ले रखा है। इनका मानना है कि बाग का सरकारी बंटवारा हो। मृतक के भतीजी अंकित तिवारी ने बताया कि दुर्गेश मिश्र के घर का दरवाजा उत्तर दिशा को है। लगभग 3 वर्ष पूर्व दुर्गेश अपने घर की बाहरी दीवार बनाने लगे तो दक्षिण दिशा को अपना नया दरवाजा खोल दिया। यहीं से दोनों परिवार के बीच विवाद की शुरुआत हुई। विद्या प्रसाद तिवारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय हलियापुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। मृतक अध्यापक के दो बच्चे हैं, जिनका नाम लकी (12) व स्वतंत्र (8) है, जिसमें हमलावरों ने बड़े लड़के लकी को भी मार कर घायल कर दिया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। यही नहीं पत्नी विभा तिवारी भी गम्भीर रूप से घायल हैं। मृतिका ऊषा देवी के मृदुल (11) व चंचल (6) के बच्चे हैं, जिसमें मृदुल भी घायल हैं।
"पहले ही जताई थी हत्या की आशंका"
घटना के तीन दिन पूर्व मृतक विद्या प्रसाद की पत्नी विभा तिवारी ने उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के राष्ट्रीय सचिव अमर बहादुर को व्हाट्सएप करके हत्या की आशंका जताई थी। बताते हैं कि विभा तिवारी बल्दीराय कस्बे में स्थिति एक निजी स्कूल में शिक्षण कार्य करती हैं तथा उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की पदाधिकारी भी हैं।
"प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया विरोध"
शिक्षक संघ बल्दीराय ने बीआरसी केंद्र पर शोक सभा का आयोजन किया।मृतक शिक्षक विद्या प्रसाद तिवारी व उनकी अनुज वधू ऊषा तिवारी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक सभा में मौजूद शिक्षकों में साथी शिक्षक की मौत का गहरा आक्रोश दिखा। इस मौके पर राज बक्स मौर्य, हरि श्याम मौर्य, मुश्ताक अहमद, महेश चंद्र यादव, राम कल्प गुप्त, जितेंद्र सिंह, बृज मोहन सिंह, धनंजय सिंह, रामधर यादव, अवधेश, राजेन्द्र बहादुर सिंह, जमुना प्रसाद निहाल अहमद, वेद प्रताप सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
"घटना स्थल पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक"
दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। अपराधियों के विरुद्ध रासुका लगाया जाएगा। उन्होंने परिवारीजनों को ढांढस बधाते हुए कहा कि सभी गम्भीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ इलाज के लिए भेजवा दिया गया है। कप्तान ने बीट के दरोगा अशोक कुमार सिंह व सिपाही अजय सोनकर को लाइन हाजिर कर दिया है।
Published on:
04 Dec 2017 10:00 pm
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
