
भाजपा में शामिल हुआ कांग्रेस यह नेता, कहा- बीजेपी से प्रभावित
सुलतानपुर. भारतीय जनता पार्टी की नीति-रीति से प्रभावित होकर पयागीपुर निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील मिश्रा ने समर्थकों संग बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस से रिजाइन किया है। जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने भाजपा का पट्टा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। कांग्रेस नेता सुनील मिश्रा द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर महामंत्री शशीकांत पांडे, मधु अग्रहरि, गांधी सिंह, अजय सिंह लौहर ,उपमा शर्मा, विजय सिंह रघुवंशी आदि ने खुशी जाहिर करते हुए उनको बधाई व शुभकामनाएं दी है।
सदस्यता अभियान के बाद अब शुरू हुआ सत्यापन
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाते हुए हुए प्राथमिक सदस्यता का सत्यापन कार्य शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने जिले को डेढ़ लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया था, जिसमें एक लाख बीस हजार प्राथमिक सदस्यता के रजिस्ट्रेशन फार्म जमा हो चुके हैं। 20 अगस्त को सदस्यता अभियान का समापन है। 16 अगस्त से 25 अगस्त तक सत्यापन कार्य एवं सक्रिय सदस्य बनाये जायेंगे।
वीडियो में देखें- भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर क्या बोले सुलतानपुर से बीजेपी विधायक सूर्यभान सिंह...
Updated on:
20 Aug 2019 07:13 pm
Published on:
20 Aug 2019 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
