1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दिनों तक नहीं मिलने वाली बारिश राहत, लगातार बरसेंगे बादल, 23 जिलों में अलर्ट जारी

UP weather update. यूपी में सक्रिय हुआ मॉनसून (Monsoon 2021) , आज फिर हुई भारी बारिश (Heavy Rain in UP) से घरों में घुसा पानी और यातायात रहा बाधित.

2 min read
Google source verification
rain.jpg

Rain in UP

सुलतानपुर. 24 घण्टे पहले हुई भारी बारिश के बाद शुक्रवार को एक बार फिर मॉनसून जिले पर मेहरबान रहा। 24 घण्टे बीतने के बाद भी बारिश के कारण खेत-खलिहान, घर, सड़कें, हर जगह पानी ही पानी दिखाई दिया। मौसम विभाग ने अगले 48 घण्टे तक मॉनसून यूं ही सक्रिय रहने की संभावना जताई है। कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश का अनुमान लगाया है।

जिले में मॉनसून की मेहरबानी इस कदर है कि चहुंओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी रविवार तक राहत मिलने वाली नहीं है। अगले 48 घण्टों तक भारी बारिश होगी। आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ आरआर सिंह ने आगामी 3 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। अगले 48 से 72 घण्टों में वर्षा होने और गरज-चमक के साथ वज्रपात पड़ने का भी अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें- UP Weather Updates : मौसम विभाग का अलर्ट, इन 25 जिलों में अगले तीन दिन होगी झमाझम बारिश, देखें लिस्ट

कई जगह हुआ जलभराव-

बुधवार/ बृहस्पतिवार की रात और आज शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नगर क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है । कई मोहल्लों में बाधित जल निकासी के कारण नागरिकों के घर में पानी घुस गया है।

इन जिलों में अलर्ट-

मौसम विभाग की प्रदेश स्तर की भविष्यवाणी के अनुसार लगभग 45 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से हवाओं के चलने और गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। यह एलर्ट सुलतानपुर समेत 23 जिलों के लिए जारी किया गया है। उनमें सुलतानपुर, वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बाराबंकी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, जौनपुर, रायबरेली, अमेठी, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, लखनऊ, महाराजगंज, जौनपुर, कुशीनगर, आजमगढ़ व मऊ जिले शामिल हैं।

Story Loader