
इस संत की मृत्यु से दुखी पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, परिजनों को पत्र लिखकर कहा लॉकडाउन की वजह से नहीं आ सकती
सुलतानपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने महाराष्ट्र के पालघर में मारे गए संत सुशील गिरी (Saint Sushil Giri) की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है। मेनका गांधी ने संत के परिजनों को शोक संदेश भेज कर संत के लिए शोक संवेदना व्यक्त की है।
भेजे गए शोक संदेश में कहा कि देश में लॉकडाउन के चलते मैं इस दुख की घड़ी में मैं पहुंच नहीं पा रही हूं ,जिसका मुझे बहुत दुख है। मैं आपके सबके साथ हूं। सांसद मेनका गांधी के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि महाराष्ट्र के पालघर में माब लिंचिंग के शिकार हुए संत सुशील गिरी के चांदा स्थित उनके पैतृक गांव जाकर उनकी पूज्य माता मनराजी देवी व उनके भाई शेष नारायण दूबे से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की।
फोन पर परिजनों से की बात
सांसद मेनका संजय गांधी ने फोन पर परिजनों को दुःख की घड़ी में शोक संवेदना प्रकट करते हुए ढाढ़स बंधाया और सांत्वना दी। मेनका गांधी ने कहा इस घृणित घटना से संपूर्ण देश शर्मसार है। दोषियों को कड़ी सजा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया और कहा कि दुःख की घड़ी में हम आपके साथ है।
Published on:
24 Apr 2020 10:09 am

बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
