
प्रतिभा उपाध्याय पर बेटी के प्रेमी के कत्ल की साजिश रचने का आरोप, पुलिस ने बनाया मुख्य आरोपित
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. वांटेड आरोपी प्रतिभा उपाध्याय पर बेटी के प्रेमी के कत्ल का इल्जाम है। पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है। महिला की शह पर हत्या की साजिश रचने वाला और पैसे लेकर हत्या करने वाला हत्यारा तीन दिन पूर्व जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया। मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस हर संभावित स्थान पर छापेमारी करने लगी। इसके बाद आरोपित महिला ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी दी। भनक लगते ही पुलिस आरोपित के घर पर जा धमकी। लेकिन, वहां का नजारा देखकर सभी सन्न रह गये। महिला के घर में एक देसी बंदर और विलुप्त होता लाल चोंच वाला तोता पिंजरे में कैद था।
कोतवाली नगर पुलिस तथा वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मोहल्ला शास्त्री नगर में किरायेदार प्रतिभा उपाध्याय के निवास पर एक देसी बंदर तथा लाल चोंच वाले तोता को मुक्त कराया गया। प्रतिभा उपाध्याय पत्नी डॉक्टर प्रदीप उपाध्याय के खिलाफ कोतवाली नगर सुल्तानपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। रेंजर अमरजीत मिश्रा ने कार्रवाई की। बरामद किए गए वन्यजीवों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुल्तानपुर के न्यायालय में पेश कर के कोर्ट के आदेशानुसार इनके प्राकृतिक वास स्थल आरक्षित वन ब्लॉक कादू नाला मुसाफिरखाना जनपद अमेठी में छोड़ा गया।
तीन दिन पहले पुलिस ने किया था खुलासा
कोतवाल भूपेंद्र सिंह की टीम ने तीन दिन पूर्व वारदात का खुलासा करते हुए हत्या की साजिश रचने वाले व हत्या को अंजाम देने वाले दो लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए आरोपितों की पहचान वाहिद खान पुत्र सिद्दीक खान निवासी कोथरा कला थाना चांदा और गुफरान अख्तर पुत्र मकसूद अहमद निवासी शाहगंज थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई थी। मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
By- राम सुमिरन मिश्र
Updated on:
23 Dec 2020 07:21 pm
Published on:
23 Dec 2020 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
