
Sultanpur News: यूपी के सुल्तानपुर में मंगलवार की सुबह करीब सात बजे कोइरीपुर नगर पंचायत के विवेकनगर मुहल्ले में मां ने बेरहमी से अपनी बेटी का गला चाकू से काट दिया। गम्भीर रूप से घायल लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पति की मौत नहीं कर पाई बर्दास्त
मृतक बेटी का नाम परिधि है और मारने वाली मां का नाम प्रियंका है। प्रियंका के पिता शिव पूजन ओझा ने पुलिस के तहरीर में बताया है कि प्रियंका की शादी साल 2010 में विवेकनगर अब सुल्तानपुर के विजय पांडेय के साथ हुई थी। विजय की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। शिव पूजन के अनुसार, प्रियंका की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उनका इलाज इलाहाबाद के अस्पताल से चल रहा है।
पति के मौत के बाद कर ली दूसरी शादी
विजय के मौत के बाद प्रियंका की दूसरी शादी जौनपुर जिले के बहरा निवासी सन्तोष दुबे से हो गई। वह मुम्बई में रोजगार करते हैं। करीब छह महीने पहले प्रियंका परिधि को लेकर कोइरीपुर आ गई। शिव पूजन के अनुसार, तभी से मां -बेटी उनके ही घर रह रही थीं। मंगलवार की सुबह प्रियंका सब्जी काट रही थी। इस दौरान अचानक उसने चाकू से परिधि का गला काट दिया।
अस्पताल ले जाते समय हुई लड़की की मौत
परिधि को लेकर परिजन चांदा सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शिव पूजन के मुताबिक, रास्ते मे ही एम्बुलेंस में परिधि की नाक से खून बहता देख कर उन्होंने कर्मचारी को बताया। एम्बुलेंस में तैनात कर्मी परिधि और हमलोग को स्थानीय सीएचसी पर छोड़कर चले गए। उधर, चिकित्सक ने परिधि को मृत घोषित कर दिया।
आरोपी मां से हो रही है पूछताछ
पुलिस सब-इंस्पेक्टर अब्दुस सलाम ने बताया कि चांदा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। उधर, चांदा प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि प्रियंका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Published on:
13 Jun 2023 07:58 pm
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
