
सुल्तानपुर में चल रही है बर्थडे पार्टी में अचानक अफरा तफरी मच गई। गुरुवार की शाम चल रही बर्थडे पार्टी में अचानक गोली चल गई। गोली चलते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। दरअसल, सुल्तानपुर के कूड़ेभार थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी चल रही थी। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। जिससे लोग सहम गए। बता दें कि पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मार दी गई।
पुरानी रंजिश के चलते मारी गोली
सुल्तानपुर में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगी जिसकी वजह से वो बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस को पीड़ित की ओर से तहरीर का इंतजार है। घटना कूड़ेभार थाना क्षेत्र के फुलौना चौराहे की है।
सीओ सिटी ने जाना हाल
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना अंतर्गत बैती कला गांव निवासी बंटी सिंह गुरुवार शाम कूड़ेभार थाना अंतर्गत फुलौना गांव में एक बर्थडे पार्टी में आया हुआ था। अभी वो फुलौना चौराहे पर पहुंचा ही था कि पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने उसे गोली मार दी। गोली सीधे उसके बाएं पैर में जा लगी। तभी बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल एम्बुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया। सूचना लगते ही सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी व नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय अस्पताल पहुंचे और घायल का हाल जाना। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा बंटी का इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष कूड़ेभार प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
Published on:
19 Oct 2023 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
