13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्राह्मण उत्पीड़न पर भाजपा विधायक ने योगी सरकार को नोटिस देकर पूछे छह सवाल, राजनीतिक गलियारों में हड़कम्प मचा

यूपी विधानसभा में सीएम योगी दे सकते हैं ब्राह्मणों के खिलाफ हो रहे अपराधों के मुद्दे पर जवाबविधायक देवमणि द्विवेदी ने सीएम योगी से तमाम मुद्दों पर नोटिस देकर मांगा है जवाबसुलतानपुर जिले की लम्भुआ सीट से बीजेपी के विधानसभा सदस्य हैं देवमणि द्विवेदी

2 min read
Google source verification
ब्राह्मण उत्पीड़न पर भाजपा विधायक ने योगी सरकार को नोटिस देकर पूछे छह सवाल, राजनीतिक गलियारों में हड़कम्प मचा

ब्राह्मण उत्पीड़न पर भाजपा विधायक ने योगी सरकार को नोटिस देकर पूछे छह सवाल, राजनीतिक गलियारों में हड़कम्प मचा

सुलतानपुर. जिले के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने सूबे में योगी आदित्यनाथ सरकार के तीन साल के कार्यकाल में ब्राह्मण उत्पीड़न को लेकर पूछे गए सवाल से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। उत्तर प्रदेश में बीते दिनों ब्राह्मणों के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के भीतर ही आवाज बुलंद होने लगी है। यूपी विधानसभा के सत्र से पहले प्रदेश के विधायक देवमणि द्विवेदी ने ब्राह्मणों के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर योगी सरकार से सवाल किया है। देवमणि द्विवेदी ने इसे लेकर विधानसभा सचिवालय को नोटिस दिया है और आगामी सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सदन में इस पर जवाब देने की मांग की है।

विधानसभा सचिवालय को भेजे गए अल्पकालिक सवाल की सूची में देवमणि द्विवेदी ने सरकार के गृह विभाग से सवाल पूछा है। गृह विभाग का प्रभार फिलहाल सीएम योगी के ही पास है। अल्पसूचित प्रश्न की सूची में विधायक ने पूछा है कि प्रदेश में बीते तीन साल में कितने ब्राह्मणों की हत्या हुई है। इसके अलावा उन्होंने यह भी पूछा है कि तीन साल की अवधि में ब्राह्मणों का उत्पीड़न करने वाले और उनकी हत्या करने वाले कितने अपराधी गिरफ्तार हुए हैं और कितने अपराधियों को पुलिस सजा दिलाने में सफल हुई है।

भाजपा विधायक ने सरकार से पूछे छह सवाल :-

1. भाजपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल में कुल कितने ब्राह्मणों की हत्या हुई?

2. ब्राह्मणों की हत्या करने वाले कितने हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया?

3. पुलिस कितने अपराधी को सजा दिलाने में कामयाब रही?

4. ब्राह्मणों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार के पास क्या रणनीति है?

5. क्या स्वयं सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने में वरीयता दी जायेगी?

6. अब तक कितने ब्राह्मणों ने शस्त्र लाइसेंस की मांग की है और सरकार ने कितने ब्राह्मणों को शस्त्र लाइसेंस जारी किया है?