
सुलतानपुर लोकसभा सीट : भाजपा के सामने गठबंधन की चुनौती, 2019 में ऐसे बन रहे सियासी समीकरण
सुलतानपुर. सुलतानपुर संसदीय सीट से बीवी केसकर, बाबू गनपत सहाय, केसी पन्त, रीता बहुगुणा जोशी, बाबू केएन सिंह, कैप्टन सतीश शर्मा और वरुण गांधी जैसी शख्सियत चुनाव लड़ चुके हैं। इस सीट पर ज्यादातर भाजपा और कांग्रेस का ही दबदबा रहा है। दो बार बसपा और एक बार जनता दल प्रत्याशी इस लोकसभा सीट को जीतने में सफल रहे हैं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी का कभी खाता नहीं खुला। इस सीट पर 8 बार कांग्रेस, 4 बार भाजपा, 2 बार बसपा एक-एक बार जनता पार्टी और जनता दल ने जीत दर्ज की है। वर्तमान में वरुण गांधी सुलतानपुर लोकसभा सीट पर भाजपा से सांसद हैं। इस बार उनके सामने सपा-बसपा गठबंधन कड़ी चुनौती है।
वर्तमान में वरुण गांधी सुलतानपुर से सांसद हैं। वरुण गांधी ने संसदीय क्षेत्र में जहां जालों का जाल बिछवाया, वहीं सोलर लाइटें और इंडिया मार्का हैंडपम्प भी लगवाये। निषादों, केवटों और मल्लाओं के रोजगार के लिए बाध मंडी के निर्माण करवाने का श्रेय भी वरुण गांधी को ही जाता है। अपने पैसों से चाइल्ड हॉस्पिटल, न्यू इमरजेंसी और गरीबों के लिए आवास बनवाकर वरुण लोकसभा क्षेत्र की जनता में उतरने की कोशिश करते रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर 2019 में उन्हें भाजपा से टिकट मिला तो वह सपा-बसपा गठबंधन के सामने मजबूती से खड़े नजर आएंगे।
2019 में बन रहे ऐसे सियासी समीकरण
2019 के लोकसभा चुनाव भी उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। सपा-बसपा गठबंधन में यह सीट बसपा के खाते में जा सकती है। हालांकि, अभी कैंडिडेट का नाम तय नहीं हुआ है। प्रियंका गांधी के चुनाव न लड़ने की स्थिति में कांग्रेस के प्रदर्शन में कोई आशातीत सफलता दिखाई नहीं देती। भाजपा से वरुण गांधी की दावेदारी पक्की मानी जा रही है, क्योंकि यहां उनका नाम और काम दोनों बोलता है।
बड़े नाम जो सुलतानपुर लोकसभा सीट से जीते चुनाव
1951: बीवी केसकर, कांग्रेस
1967: गनपत सहाय, कांग्रेस
1971: केदार नाथ सिंह, कांग्रेस
1996: देवेंद्र बहादुर रॉय, भारतीय जनता पार्टी
2009: डॉ संजय सिंह, कांग्रेस
2014: वरुण गांधी, भारतीय जनता पार्टी
प्रमुख जातीय समीकरण
मुसलमान- करीब चार लाख
दलित- करीब 3.50 लाख
ब्राह्मण- करीब तीन लाख
यादव- करीब दो लाख
वैश्य- करीब दो लाख
कुर्मी- करीब डेढ़ लाख
क्षत्रिय- करीब सवा लाख
निषाद- करीब एक लाख
कायस्थ- एक लाख
मौर्य- 70 हजार
प्रमुख मुद्दे
- रोजगार
- आवारा पशुओं की समस्या
- स्वास्थ्य और शिक्षा
फैक्ट फाइल (2014 लोकसभा चुनाव के आधार पर)
कुल मतदाता- 18,11,772
पुरुष- 9,47,621
महिला- 8,64,061
थर्ड जेंडर- 90
सुलतानपुर में विधानसभा क्षेत्र- 05
सुलतानपुर- सूर्यभान सिंह, भाजपा
सुलतानपुर सदर- सीताराम वर्मा, भाजपा
इसौली- अबरार अहमद, समाजवाद पार्टी
लम्भुआ- देवमणि द्विवेदी, भाजपा
कादीपुर- राजेश कुमार गौतम भाजपा
सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र में शामिल जिले
अमेठी जिले की जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र (72 बूथ) के 54,725 मतदाता सुलतानुपर लोकसभा सीट के लिए वोट करेंगे।
2014 में वोट प्रतिशत
कुल वोट प्रतिशत- 56.6 फीसदी
कुल वोट प्रतिशत का 42.5 फीसदी वरुण गांधी को मिला था
दूसरे नंबर पर बसपा के पवन पांडे रहे थे, जिन्हें 24 फीसदी वोट मिले थे
Published on:
20 Feb 2019 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
