16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 साल के भतीजे को हो गई थी मां के अवैध संबंध की जानकारी, कलयुगी चाचा ने पिटाई के बाद दबा दिया गला

Sultanpur News: भाभी से देवर का अवैध संबंध चल रहा था इसकी जानकारी 12 साल के भतीजे को पता चला तो कलयुगी चाचा ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

2 min read
Google source verification
Sultanpur News

प्रतीकात्मक तस्वीर

सुल्तानपुर में एक चाचा ने अपने भतीजे की गला घोंटकर हत्या कर दिया। बच्चे की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक मासूम मां और चाचा के बीच चल रहे अवैध संबंध में रोड़ा बन गया था। जिसे रास्ते से हटाने के लिए उसे मौत की नींद सुलाया गया।

अभी आरोपी चाचा पुलिस की हिरासत में है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र के गौराबारामऊ गांव की है। इसी गांव के रहने वाले बब्बन उर्फ गोलई पासी के 12 वर्षीय बेटे शिवा की हत्या कर दी गई। शिवा क्लास 6 में पढ़ता था।

अंगूठे में कटे का निशान और हाथ में चोट का है निशान
बच्चे मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की बच्चे के मुंह और गले पर काला पड़ने का निशान मिला है। उसके पैर के अंगूठे में कटे का निशान है और हाथ में भी चोट का निशान है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई।

चाचा को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ
घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया, यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। प्रथम दृष्टया मृतक की मां और चाचा के बीच अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। इस बात की जानकारी बच्चे को हो गई थी। फिलहाल चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन का कितना था हाथ, इस शख्स ने पुलिस को बता दिए पूरे राज

मृतक तीन भाई और तीन बहन है। सभी बहनों की शादी हो गई है। मृतक के चाचा सोनू की शादी हुई थी, बाद में टूट गई। इसके बाद से उसका अवैध संबंध मृतक की मां लीलावती से हो गया था। मृतक का एक भाई शिवकुमार रेप के मामले में जेल में बंद है जबकि दूसरा भाई कृष्ण कुमार अयोध्या में मजदूरी करता है।

एसपी बोले की जा रही विधिक कार्रवाई
डॉग स्क्वॉयड टीम भी मौके पर पहुंची और पड़ताल किया। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि रिलेशन शिप में हत्या हुई है। आरोपी हिरासत में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।