17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Panchayat Chunav : जानें- सुलतानपुर में ग्राम प्रधान के कितने पद किस वर्ग के हैं आरक्षित

UP Panchayat Chunav 2021- निदेशालय की ओर से सुलतानपुर जिले की 979 ग्राम पंचायतों के ब्लॉकवार जारी आरक्षण आवंटन किये गये हैं

2 min read
Google source verification
up_panchayat_chunav.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav 2021) के लिए जिले के 474 ग्राम प्रधान पद अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के हिस्से में आए हैं। आवंटन में 331 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। निदेशालय ने प्रधान पद का ब्लॉकवार आरक्षण आवंटन जारी कर दिया है। अभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य का आवंटन होना बाकी है। शासन से आदेश जारी होने के बाद पंचायतराज विभाग तैयारियों में जुटा है।

शासन की ओर से गुरुवार को चालू वर्ष के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की गाइडलाइन जारी करने के बाद एकाएक सरगर्मी बढ़ गई है। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को पंचायतराज निदेशालय ने वर्ष 2021 में कराए जाने वाले चुनाव के लिए ग्राम प्रधान पदों का ब्लॉकवार आरक्षण आवंटन जारी कर दिया है।

979 ग्राम पंचायतों के ब्लॉकवार आरक्षण जारी
निदेशालय की ओर से जिले की 979 ग्राम पंचायतों के ब्लॉकवार जारी आरक्षण आवंटन में 216 ग्राम प्रधानों के पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसमें 76 महिलाओं के पद भी शामिल हैं। इसी तरह पिछड़ा वर्ग के लिए 258 पद आरक्षित किए गए हैं। इसमें 90 महिलाओं की सीट भी शामिल हैं। निदेशालय ने अनारक्षित सीटों में 165 प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया है। 340 प्रधान पद अनारक्षित घोषित किए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के ब्लॉकवार आवंटन की जल्द उम्मीद लगाई जा रही है।

तैयारियों में जुटा पंचायती राज विभाग
शासन से आरक्षण की गाइडलाइन जारी होते ही पंचायतराज विभाग तैयारियों में जुटा है। विभाग की ओर से आरक्षण कार्य शुरू करने के लिए पूर्व के आरक्षण, जनसंख्या आदि को देखा जा रहा है। शासनादेश के बाद विभिन्न पदों पर चुनावी मैदान में उतरने के इच्छुक लोगों ने आरक्षण प्रक्रिया पर निगाह लगा दी है। सीटों को अपने हिसाब से कराने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : कंडक्टर की बेटी ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई, तोड़ा ये रिकॉर्ड