
सुलतानपुर. Weather News Update- जिले में हर रोज तापमान नीचे गिरने से लगातार सर्दी बढ़ती जा रही है। सुबह करीब 11 बजे तक लोगों को ठंड से बचने के लिए धूप का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, जिले में आज दिनभर धुंध के बीच धूप खिली रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस साल कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सोमवार को सुलतानपुर में न्यूनतम तापमान सुबह छह बजे 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस महीने के आखिरी सप्ताह तक शीतलहर जैसी स्थिति भी बन सकती है।
दीपावली के बीतते ही ठंड ने तेजी के साथ दस्तक देनी शुरू कर दी है। दिन में धुंध भरी धूप तो रात में ठंड बढ़ गई। रात का पारा घटने लगा है। इससे लोगों ने ठंढ से बचने के लिए रजाई निकाल ली है। मौसम के जानकारों की मानें तो 13 नवंबर के बाद रात और दिन में सर्दी बढ़ जाएगी। क्योंकि रात और दिन के तापमान में कम से कम दो से तीन डिग्री सेल्सियस कमी आ जायेगी। जिले के मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी तिवारी के मुताबिक देरी से मानसून विदा होने और ला-नीना प्रभाव के कारण तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है।
Updated on:
08 Nov 2021 05:51 pm
Published on:
08 Nov 2021 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
