27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vande Bharat ट्रेन में अंधेरा, मोबाइल टार्च से सफर, 3 घंटे की देरी से पहुंची वाराणसी

Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन में इंजन फेल होने की वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यह ट्रेन अपने गंतव्य पर करीब 3 घंटे लेट पहुंची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 23 Dec 2024, 3:27 PM IST

Lucknow Chhapra Vande Bharat Train

Vande Bharat: लखनऊ-छपरा वंदे भारत स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को रविवार की शाम काफी दिक्कतों का सामने करना पड़ा। 02270 लखनऊ-छपरा स्पेशल ट्रेन की इंजन कोइरीपुर स्टेशन से छूटने के बाद अचानक फेल हो गया। ट्रेन को दो घंटे तक रास्ते में रोकना पड़ा। यही नहीं, ट्रेन में बिजली न होने से यात्रियों ने काफी परेशानी झेली।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से करीब 4:33 बजे रवाना हुई। ट्रेन 04:42 बजे कोइरीपुर स्टेशन लखनऊ से छपरा जा रही थी। आगे बढ़ी तभी अचानक इंजन में खराबी आ गई। चालक ने ट्रेन रोककर कंट्रोल रूम को दी। यह जानकारी सराय हरखू स्टेशन पर भेजी गई। वहां से दूसरा इंजन भेजा गया। दूसरा इंजन जोड़ने व ट्रेन को रवाना करने में करीब दो घंटे का समय लग गया।

3 घंटे की देरी से वाराणसी पहुंची ट्रेन

यात्रियों के अनुसार, टेक्निकल फाल्ट के चलते जहां लगातार बिजली ट्रिप करती रही। वहीं, ट्रेन 3 घंटे की देरी से वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंची। इस पर यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोइरीपुर स्टेशन अधीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि कोइरीपुर स्टेशन से ट्रेन आगे बढ़ी तभी वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में फाल्ट आ गया। जहां ट्रेन रोकी गई वह क्षेत्र हरपालगंज स्टेशन में आता है दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन को आगे लिए रवाना किया गया है।

यह भी पढ़ें: भारत की सबसे लेट ट्रेन, 42 घंटे के सफर को 3 साल में किया पूरा

यात्री ने X पर की शिकायत

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस समस्या को लेकर एक यात्री ने पोस्ट करते हुए लिखा, “वंदे भारत 02270 को फंसे हुए एक घंटे से अधिक समय हो गया है, ज्यादातर बिना एयर कंडीशनिंग और रोशनी के। दयनीय सेवाओं के लिए प्रीमियम कीमतें।”

25 अक्टूबर से चल रही ये ट्रेन

रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 25 अक्टूबर से एक स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला लिया था। यह ट्रेन छपरा और लखनऊ के बीच चल रही है। वंदे भारत ट्रेन लखनऊ से चलकर सुल्तानपुर, वाराणसी कैंट, गाजीपुर सिटी, बलिया और सुरेमनपुर होते हुए छपरा पहुंचती है। इसके बाद यह ट्रेन उसी रूट से वापसी करती है।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग