5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायके से Husband के साथ लौट रही महिला से 5 युवकों ने की दरींदगी, पति की पिटाई

बाइक सवार 3 युवकों ने सुनसान इलाके में ले जाकर किया दुष्कर्म फिर मोबाइल से 2 साथियों को भी बुलाया, पुलिस ने 8 संदेहियों को लिया हिरासत में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pranayraj rana

•

Updated: 17 Jan 2017, 7:35 PM IST

gangrape

gangrape

रामानुजनगर.
पत्नी को साइकिल पर बैठाकर ससुराल से रविवार की रात घर आ रहे युवक का रास्ता मुंह पर गमछा बांधे 3 युवकों ने रोक लिया। इसके बाद उन्होंने पति की जमकर पिटाई की और वहां से भगा दिया। फिर महिला को सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।


इसके बाद युवकों ने मोबाइल पर अपने 2 और साथियों को बुला लिया और उन्होंने भी महिला से बलात्कार किया। सोमवार को पति-पत्नी ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट लिखाई। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए। उन्होंने मामले में 8 संदेहियों को हिरासत में लिया है।


सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र से काफी शर्मनाक मामला सामने आया है। रविवार की रात करीब 8 बजे 22 वर्षीय महिला को उसका पति ससुराल से साइकिल पर बैठाकर अपने घर आ रहा था। रास्ते में ग्राम पवनपुर से लगे हथपटका मोड़ के पास बाइक सवार 3 युवकों ने दोनों को रोक लिया और पति को जान से मारने की धमकी देते हुए जमकर पिटाई की।


पति को मारपीट कर वहां से भगाने के बाद युवकों ने महिला का चेहरा व मुंह गमछे से बांध दिया। फिर उसे सुनसान इलाके में सड़क किनारे ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दरींदगी की। युवकों का इतने से भी मन नहीं भरा तो उन्होंने मोबाइल से अपने 2 अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद दोनों युवकों ने भी उससे बलात्कार किया।


मुंह बंधे होने के कारण महिला की आवाज भी नहीं निकल पाई। दरींदगी करने के बाद युवकों ने महिला को गणेशपुर बिजली पावर हाउस के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। आंख पर गमछा बंधे होने के कारण वह युवकों का चेहरा भी नहीं देख पाई।


मायके में मिली पत्नी

इधर जान बचाकर भागा पति जब दोबारा घटनास्थल पर पहुंचा तो पत्नी वहां नहीं थी। फिर वह पूरी रात पत्नी को ढूंढता रहा। सुबह जब वह फिर अपने ससुराल पहुंचा तो पत्नी वहां मिली। इसके बाद दोनों ने रामानुजनगर थाना पहुंच घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी, 365, 341, 294, 323, 506 व 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।


8 संदेहियों को लिया हिरासत में

मामला सामने आते ही पुलिस की टीम तत्काल आरोपियों की खोजबीन में लग गई। इस संबंध में टीआई रावेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ग्राम पवनपुर के आस-पास के 8 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि अगले 48 घंटे के भीतर आरोपी उनकी पकड़ में होंगे।