24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य स्तरीय ‘जंबूरी कैंप’ की तैयारी देखने पहुंचे शिक्षा मंत्री, 12 हजार बच्चे होंगे शामिल

सूरजपुर जिले के दतिमा स्थित लाठीडांड़ ग्राउंड में 12 से 16 दिसंबर तक चलेगा कैंप, कैंप में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए बनेंगे 1250 आवास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pranayraj rana

•

Updated: 10 Dec 2016, 11:12 AM IST

Education minister in Jamburi camp

Education minister in Jamburi camp

सूरजपुर/दतिमा मोड़.
प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने शुक्रवार को जिले के ग्राम दतिमा में द्वितीय राज्यस्तरीय जम्बूरी की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर प्रभारी कलक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डीआर अचला, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड गजेन्द्र यादव उपस्थित थे।


गौरतलब है कि आगामी 12 दिसंबर से 16 दिसम्बर तक चलने वाले जम्बूरी में छत्तीसगढ़ के पूरे जिले के स्काउट और गाइड्स के बच्चे भाग लेंगे। अनुशासित और विपरीत परिस्थिति मेें भी कम सुविधा में भी बच्चे अपने आप को ढाल लेते हंै। यही जम्बूरी का उद्देश्य है।


केदार कश्यप ने बताया कि 5 दिवसीय यह आवासीय कैम्प जिला ही नही प्रदेश एवं पूरे देश के लिए गौरव की बात है। इस महाकुम्भ जम्बूरी में 12 हजार बच्चे शामिल होंगे। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होगा और एक दूसरे से सीखने का अवसर मिलेगा। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने शिविर स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।


उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जम्बूरी में बालकों के लिए 650 व बालिकाओं के लिए 600 आवास का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम में 12 अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है और 323 रेंजर की ड्यूटी लगाई गई है।


शिक्षा मंत्री के निरीक्षण के दौरान इस दौरान जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गिरीष गुप्ता सासंद ,जिला पंचायत सदस्य विजय प्रताप सिंह, अपर कलेक्टर एम.एल.धृतलहरे एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह, एसडीएम विजेन्द्र सिंह पाटले, साक्षर भारत के परियोजना अधिकारी अजय मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला -अधिकारी सहित स्काउट गाइड के टीचर्स व बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


कैंप स्थल पर लगेंगी 64 दुकान

जम्बूरी में 40 दुकान महिला बाल विकास में संचालित स्वसहायता समूह के माध्यम से लगाई जाएगी। ये सभी दुकाने कैशलेस रहेंगी। शिक्षा मंत्री ने जंबूरी एरिना, रजिस्ट्रेशन, एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस, जम्बूरी मार्केट, सेंट्रल किचन सहित स्काउट गाइड के आवास व भोजन सुविधा हेतु 8 बडे डोम निर्माणाधीन का अवलोकन किया।


स्थल पर लगेंगे सीसीटीव्ही कैमरे

जम्बूरी में मुख्य तीन द्वार बनाए गए हैं। प्रत्येक द्वार पर सीसीटीव्ही कैमरा भी लगाए जाएंगे। मुख्य द्वार से ही गेट पास और वाहन पास की आवश्यकता होगी वाहन स्टैण्ड पर रखे जाएंगे।